विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND-A vs UAE: पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारत पर बाहर होने का खतरा, यूएई के खिलाफ मुकाबले को कैसे देखें लाइव?

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:09 PM (IST)

पाकिस्तान से हार के बाद भारत ए को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यूएई के खिलाफ जीतना जरूरी है। टीम की बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है, खासकर सलामी बल्लेबाज और मध्यक्रम को जिम्मेदारी लेनी होगी।

इंडिया-ए वर्सेस यूएई

इंडिया-ए वर्सेस यूएई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारत ए का सामना अब यूएई से होगा। टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला नॉकआउट की तरह है। अगर उन्हें इस मुकाबले में हार मिलती है, तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए ने अपने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन पाक के खिलाफ बुरी हार का सामना करना पड़ा।

भारत-ए पर अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजी रही है। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, जबकि पाक के खिलाफ अभिषेक का बल्ला जरूर चला है। मध्य क्रम को भी जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं?

टीम इंडिया पर होगा दबाव

इंडिया-ए ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से हराया। भारत के गेंदबाजों ने गदर मचा दिया था और नेपाली टीम को मात्र 26 रनों पर समेट दिया। हालांकि, दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाज संघर्ष करते हुए दिखे और पाक टीम ने 313 रन बना लिए। इसके जवाब में टीम इंडिया 265 रनों पर सिमट गई और उन्हें 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब भारत-ए के लिए यूएई के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी अहम हो गया है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

इंडिया-ए और यूएई के बीच ये मुकाबला मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 11:30 बजे से होगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 11 बजे होगा।

इंडिया-ए वर्सेस यूएई मैच को टीवी पर कहां देखें?

इंडिया-ए वर्सेस यूएई मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अगर मैच को आप टीवी पर लाइव देखना चाहता हैं, तो सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

इंडिया-ए वर्सेस यूएई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

इंडिया-ए वर्सेस यूएई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव के ऐप व वेबसाइट पर होगी। अगर आप मैच का आनंद मोबाइल या लैपटॉप पर लेना चाहते हैं, तो सोनी लिव पर ले सकते हैं।

दैनिक जागरण पर भी देखें अपडेट्स

मैच से जुड़े स्कोर और अन्य अपडेट्स आपको दैनिक जागरण के ऐप और वेबसाइट पर भी मिलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, कहा - 'आने वाले दिन...'

यह भी पढ़ें- 'भारत को तीसरी बार'... सूर्यकुमार यादव ने कही दिल की बात, टीम इंडिया में वापसी पर क्या बोले?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।