विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, कहा - 'आने वाले दिन...'

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:19 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी मंगेतर प्रिया सरोज को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। यह जोड़ा अगले महीने 4 दिसंबर को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधने वाला है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर रिंकू ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रिया, जो मछलीशहर से सपा से सांसद हैं, जल्द ही रिंकू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस मौके पर रिंकू ने उन्हें बधाई दी है और एक खास तस्वीर भी शेयर की है।

गौरतलब हो कि 8 जून 2025 को रिंकू ने प्रिया के साथ सगाई की थी और अगले महीने यानी चार दिसंबर को दोनो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रिया आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर रिंकू ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। प्रिया का जन्म 23 नवंबर 1998 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था।

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को दी बधाई

प्रिया के जन्मदिन के मौके पर रिंकू ने एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। रिंकू ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई प्रिया। इस बार का बर्थडे खास है और आने वाला दिन उससे भी ज्यादा।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

 

बता दें कि रिंकू की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के रवांडा होटल में होने वाली है। शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं। रिंकू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े राजनेताओं को शादी का न्योता दिया है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले थे और उन्हें न्योता सौंपा था।

एशिया कप राइंजिग स्टार्स में खेल रहे हैं रिंकू

रिंकू के अगर क्रिकेट की बात करें, तो वे एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जो कतर के दोहा में खेला जा रहा है। रिंकू ने अब तक खेले गए दो मैचों में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला, जिसकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में रिंकू आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे और टीम इंडिया को चैंपियन बनाना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें- 'भारत को तीसरी बार'... सूर्यकुमार यादव ने कही दिल की बात, टीम इंडिया में वापसी पर क्या बोले ?

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह के पिता योगराज पर फूटा पृथ्वी शॉ का गुस्सा, लीगल एक्शन लेने की दी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।