विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 2nd ODI Playing-11: जीत के बावजूद शुभमन गिल करेंगे टीम में बदलाव, वेलिंग्टन में दिखेगा 'मिया मैजिक'

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:11 PM (IST)

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक बदलाव कर सकती है। मोहम्मद सिराज प्लेइंग-11 में वापसी कर सकते हैं।

भारतीय टीम में हो सकता है एक बदलाव

भारतीय टीम में हो सकता है एक बदलाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने बुधवार को ऑकलैंड के मैदान पर एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से मात दी थी। इसके बावजूद, कप्तान शुभमन गिल टीम में एक बदलाव कर सकते हैं। शनिवार को वेलिंग्टन में होने वाले मुकाबले में मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो सकती है।

सिराज न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनऔपचारिक टेस्ट में हिस्सा ले रहे थे, जिसकी वजह से वो पहले वनडे में टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे। मगर दूसरे मैच में वो टीम और प्लेइंग-11 दोनों ही जगह वापसी कर सकते हैं।

आकिब नबी का कटेगा पत्ता

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की थी। अर्शदीप ने चार, बराड़ ने तीन और कंबोज ने दो विकेट चटकाए थे। मगर आकिब का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

आकिब ने तीन ओवर डालकर 33 रन लुटा दिए थे, जिसके बाद उनका टीम से बाहर होना लगभग तय है। उनकी जगह सिराज टीम में आएंगे, जिससे भारतीय गेंदबाजी और भी मजबूत होगी।

बल्लेबाजी क्रम में नहीं होगा बदलाव

भारतीय टीम में सिराज के अलावा, कोई और बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग की कमान संभालते हुए दिखेंगे।

वहीं पिछले मैच के हीरो विराट कोहली तीन नंबर पर खेलते हुए दिखेंगे। इसके बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर आएंगे। पांच और छह नंबर पर जरुरत के हिसाब से केएल राहुल और अक्षर पटेल को भेजा जा सकता है।

इसके बाद नमन धीर ऑलराउंडर की भूमिका में दिखेंगे। तेज गेंदबाजी की कमान सिराज, अर्शदीप, बराड़ और कंबोज के हाथों में होगी। गेंदबाजों के दम पर भारत ने पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब उसकी नजर शनिवार को भी मैच जीतकर बढ़त को मजबूत करने पर होगी।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़।

यह भी पढ़ें- BAN vs WI: फील्डिंग के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, स्ट्रेचर पर ले जाया गया मैदान से बाहर

यह भी पढ़ें- 40 साल की उम्र में शतक लगाकर अनोखे क्लब में शामिल हुए ब्रैंडन टेलर, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।