विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BAN vs WI: फील्डिंग के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, स्ट्रेचर पर ले जाया गया मैदान से बाहर

Published: Fri, 06 Nov 2026 12:49 PM (IST)

बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज शादमान इस्लाम फील्डिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

शादमान इस्लाम हुए चोटिल

शादमान इस्लाम हुए चोटिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को फील्डिंग के दौरान एंकल में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

बांग्लादेश के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने बताया, शादमान का बायां एंकल मुड़ गया है। वो अभी हमारे निगरानी में हैं। हम उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए भेजेंगे।

78वें ओवर में लगी चोट

शादमान को 78वें ओवर में चोट लगी, जब आमिर जांगू ने मेहदी हसन मिराज की गेंद पर फाइन लेग की ओर शॉट खेला। शादमान गेंद को पकड़ने के लिए स्लिप से भागे। मगर बॉल उठाते वक्त वो फिसल कर गिर गए और उनका एंकल ट्विस्ट हो गया।

रिप्लेज से पता चला कि मैदान पर काफी ड्यू था, जिसकी वजह से शादमान फिसल गए। शादमान गिरने के बाद जमीन पर ही पड़े रहे। उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया।

शादमान ने पिछले टेस्ट में शानदार शतक ठोका था। शादमान के आगे इस मैच में हिस्सा लेने पर अभी संशय बना हुआ है। अगर शादमान मैच से बाहर हो जाते हैं तो, बांग्लादेश सिर्फ 10 प्लेयर्स के साथ ही खेलते हुए ही दिखेगा।

वेस्टइंडीज की पारी 356 पर सिमटी

वेस्टइंडीज की पहली पारी दूसरे दिन 356 रन पर सिमट गई है। वेस्टइंडीज की ओर से जांगू ने शानदार 133 रनों की पारी खेली। इसके अलावा केविन विकहैम और जस्टिन ग्रीव्स ने अर्धशतक लगाया।

केविन ने 61 रनों की पारी खेली, जबकि ग्रीव्स ने 51 रनों का योगदान दिया, जिसकी वजह से वेस्टइंडीज ने 350 का आकड़ा पार किया। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने सबसे ज्यादा छह विकेट झटके। वहीं तस्कीन अहमद और मेहदी को दो-दो सफलता मिली।

यह भी पढ़ें- 40 साल की उम्र में शतक लगाकर अनोखे क्लब में शामिल हुए ब्रैंडन टेलर, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, धाकड़ सलामी बल्लेबाज पूरी सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।