40 साल की उम्र में शतक लगाकर अनोखे क्लब में शामिल हुए ब्रैंडन टेलर, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज
जिंबाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने 40 साल और 272 दिन की उम्र में शतक लगाकर एक अनोखे क्लब में जगह बना ली है।
-1793944295381_m.webp)
ब्रैंडन टेलर ने जमाया शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 40 साल और 272 दिन की उम्र में जिंबाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने शुक्रवार से शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ हो रहे पहले टेस्ट में 131 रनों की पारी खेली।
टेलर इस पारी के साथ 21वीं सदी में 40 या उससे ज्यादा की उम्र में टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा मिस्बाह-उल हक और शिवनारायण चंद्रपॉल ने किया है।
टेलर अनोखे क्लब में शामिल
टेलर ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और चार छक्के की मदद से 131 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वो 21वीं सदी में 40 या उससे ज्यादा की उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के अनोखे सूची में शामिल हो गए।
40 या उससे ज्यादा की उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल हक के नाम है। मिस्बाह ने ये कारनामा पांच बार किया है। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने एक बार यह उपलब्धि हासिल की है।
टेलर-बेनेट के दम पर जिंबाब्वे की पकड़ मजबूत
मुकाबले की बात करें तो जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इनोसेंट काया और बेन करन के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की शानदार साझेदारी हुई। हालांकि काईस अहमद ने काया का विकेट चटकाकर इस साझेदारी को तोड़ दिया।
इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टेलर ने करन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। सलीम सफी ने शानदार यॉर्कर से करन की पारी को समाप्त कर दिया।
करन के आउट होने के बाद टेलर को कप्तान ब्रायन बेनेट का साथ मिला। बेनेट और टेलर के बीच तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। टेलर की बेहतरीन पारी को हशमातुल्लाह शाहिदी ने खत्म किया।
टेलर के आउट होने के बाद जिंबाब्वे ने और दो विकेट जल्दी से गंवा दिए। क्रेग इरविन चार और अंतुम नकवी सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद वेस्ली माधेवेरे ने बेनेट के साथ मिलकर पारी को संभाला।
पहले दिन का खेल समाप्त होने बेनेट और माधेवेर क्रीज पर बने हुए हैं। दोनों के बीच अब तक 39 रनों की साझेदारी हो चुकी है। वहीं जिंबाब्वे ने पांच विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए हैं। बेनेट (71) और माधेवेरे (29) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।