विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KKR के पूर्व तूफानी बल्लेबाज पर लगा कोकीन लेने का आरोप, क्रिकेट बोर्ड ने लिया सख्त एक्शन

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:39 AM (IST)

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस लिन पर कोकीन लेने का आरोप लगा है। जिसकी वजह से उन्हें एक महीने का बैन झेलना पड़ा।

क्रिस लिन पर एक महीने का बैन

क्रिस लिन पर एक महीने का बैन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस लिन पर कोकीन का इस्तेमाल करने की वजह से एक महीने का बैन लगा था, जिसकी सजा वो काट चुके हैं। इंग्लैंड क्रिकेट रेगुलेटर ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

बिग बैश लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लिन 18 जुलाई को टी20 ब्लास्ट के फाइनल के दौरान रूटिन एंटी-डोपिंग टेस्ट में पॉजिटीव पाए गए थे, जिसके बाद उनपर बैन लगाया गया था। लिन उस समय नॉर्थैंप्टनशायर का हिस्सा थे।

लिन ने मानी गलती

36 साल के लिन के टेस्ट में बेंजोइलेकगोनाइन (कोकीन का मेटाबोलाइट) की थोड़ी मात्रा पाई गई थी। लिन ने इस दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार भी कर लिया।

लिन ने इस बीच रिहैब प्रोग्राम भी पूरा किया, जिसकी वजह से उनका प्रतिबंध तीन महीने से घटाकर एक महीने का कर दिया। क्रिकेट रेगुलेटर ने यह बात मानी की लिन ने खेल में फायदे के लिए नहीं लिया था।

इंग्लैंड क्रिकेट रेगुलेटर ने जारी स्टेटमेंट में कहा, 'क्रिकेट रेगुलेटर ने नॉर्थैंप्टनशायर के पूर्व क्रिकेटर क्रिस लिन पर एक महीने का बैन लगाया, जिसे वो अब सर्व कर चुके हैं।'

ऑस्ट्रेलिया के लिए भी खेल चुके हैं लिन

लिन ने अपने करियर में 18 टी20 और चार वनडे मैच खेले। वहीं आईपीएल में वो डेक्कन चार्जर्स, केकेआर और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे।

लिन आखिरी बार आईपीएल में साल 2021 में खेले थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुंबई के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। लिन अब अगले महीने से शुरू हो रहे बिग बैश लीग में अपना जलवा बिखरते हुए दिखेंगे।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद उठाया बड़ा कदम, CSK के दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, धाकड़ सलामी बल्लेबाज पूरी सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।