Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan 3: डबलिन में Team India भी बनी चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की गवाह, BCCI ने शेयर किया वीडियो

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 06:47 PM (IST)

    भारत के लिए बुधवार की शाम ऐतिहासिक रही है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक कदम रख दिया है। चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश भी बन गया है। इस ऐतिहासिक पल की गवाह भारतीय क्रिकेट टीम भी बनी है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने डबलिन में टीवी के सामने बैठकर मून मिशन के सफल होने का जश्न मनाया।

    Hero Image
    चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न टीम इंडिया ने डबलिन में मनाया।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के लिए बुधवार की शाम ऐतिहासिक रही है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक कदम रख दिया है। चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश भी बन गया है। इस ऐतिहासिक पल की गवाह भारतीय क्रिकेट टीम भी बनी है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने डबलिन में टीवी के सामने बैठकर मून मिशन के सफल होने का जश्न मनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीम इंडिया ने भी मनाया जश्न

    दरअसल, बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी भारतीय खिलाड़ी एकसाथ टीवी के सामने बैठकर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को देखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में इतिहास बनते देखने की खुशी हर खिलाड़ी के चेहरे पर नजर आ रही है। वहीं, सभी प्लेयर्स चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद तालियां बजाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

    40 दिन की यात्रा रही सफल

    14 जुलाई को लॉन्च हुए चंद्रयान-3 ने शाम 6 बजकर 5 मिनट पर चांद पर सफल लैंडिंग करते हुए इतिहास रचा। चंद्रयान-3 ने 40 दिन की यात्रा करने के बाद चांद की सतह पर कदम रखा है। चंद्रयान-3 के मिशन को सफल बनाने के लिए करीब 625 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन असफल हो गया था। हालांकि, इसके बावजूद इसरो ने हिम्मत नहीं हारी और 23 अगस्त की शाम को इतिहास कायम कर दिया।

    तीसरे टी-20 में आयरलैंड से भिड़ेगा भारत

    तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में बुधवार को आयरलैंड से भिड़ेगी। दूसरे टी--20 मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्दा रहा था। बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़ ने 58 रन की धांसू पारी खेली थी, तो रिंकू सिंह ने महज 21 गेंदों पर 38 रन कूटे थे। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट अपने नाम किए थे।