Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Teachers Day 2024: सचिन-सहवाग से लेकर धोनी-पंत तक, भारतीय क्रिकेटर्स में गुरु-शिष्‍य की फेमस जोड़ियां

    Duo of Teacher Student in Indian Cricket एक शिक्षक या गुरु को हमेशा पहला दर्जा दिया जाता है क्योंकि एक गुरु ही आपको केवल सही राह दिखाने का काम करता है। ऐसे कई गुरु-शिष्य जोड़ियां हैं जिन्होंने जीवन में जीने के तरीके सिखाए। ऐसे में टीर्चर्स डे (Teachers Day 2024) के खास दिन पर आपको मिलाते हैं भारतीय क्रिकेट में गुरु-शिष्य की मशहूर जोड़ियों से।

    By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Thu, 05 Sep 2024 08:00 AM (IST)
    Hero Image
    Teachers Day: भारतीय क्रिकेट की फेमस गुरु-शिष्य की जोड़ियां

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Best Duo of Teacher Student in Indian Cricket: माता-पिता के बाद, टीचर ही हमारे जीवन में हमें सही राह दिखाते हैं और काफी अहम भूमिका निभाते हैं। न केवल वह हमें शिक्षा देते हैं, बल्कि सही जिंदगी का महत्व बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर साल 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बच्चे से लेकर बड़ा, हर कोई अपने गुरुजनों को अपनी कामयाबी में उनके साथ के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हैं।

    यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए आपको इस खास दिन पर बताते हैं भारतीय क्रिकेट की मशहूर गुरु-शिष्य की जोड़ियों के बारे में।

    Teachers Day: भारतीय क्रिकेट की फेमस गुरु-शिष्य की जोड़ियां

    1. एमएस धोनी- ऋषभ पंत (MS Dhoni Rishabh Pant)

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपना आदर्श मनाते हैं। पंत ही नहीं,बल्कि हार्दिक पांड्या भी उन्हें अपना गुरु मानते हैं। धोनी की ही कप्तानी में हार्दिक को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला था। आईपीएल में धोनी सीएसके टीम का हिस्सा हैं, लेकिन देखा जाता है कि मैच हारने या जीतने के बाद पंत और हार्दिक माही से सलाह लेते हुए मैदान पर नजर आते हैं।

    यह भी पढ़ें: Teachers Day के दिन जन्मे 5 मशहूर क्रिकेटर्स, क्‍या 3 भारतीय खिलाड़‍ियों के नाम आपको हैं याद?

    2. सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग (Sachin Tendulkar Virender Sehwag)

    क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भला कौन गुरु नहीं मानता। गली का हर बच्चा सचिन को अपना आइडल मानता हैं। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी सचिन क अपना गुरु मानते है। सचिन ने 1989 और सहवाग ने 1999 में अंतरराष्ट्राय डेब्यू किया था।

    3. युवराज सिंह- अभिषेक शर्मा (Yuvraj Singh Abhishek Sharma)

    भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को काफी युवा स्टार्स अपना गुरु मानते हैं, उनमें से एक अभिषेक शर्मा है। हाल ही में युवी ने भी अभिषेक को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया था और उन्हें आगे बेहतर परफॉर्म करने की सलाह भी दी थी। 

    यह भी पढ़ें: Teachers Day 2024: ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बने VVS Laxman का डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से था गहरा रिश्ता, पढ़िए रोचक तथ्य