Virat Kohli: '50 साल तक खेलें', विराट का दिवाना है तालिबानी नेता, रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान
विराट कोहली को लेकर तालिबान के लीडर अनस हक्कानी ने बड़ा बयान दे दिया है। हक्कानी ने विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर हैरानी जताई है। उन्होंने विराट कोहली से अपील की कि वह 50 साल तक खेलें। हक्कानी के अनुसार विराट के पास अभी भी काफी समय बचा हुआ हुआ। इसकी वजह हक्कानी ने कोहली की फिटनेस बताई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैन दुनियाभर में मौजूद हैं। दोनों के अचानक टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने पर फैंस हैरान रह गए थे। खास तौर पर विराट कोहली के अचानक लिए गए फैसले ने तो हर किसी को हैरान भी कर दिया। उनके फैसले से तालिबान लीडर भी हैरान दिखे।
आम फैंस के अलावा तालिबान के बड़े नेता अनस हक्कानी भी कोहली के संन्यास के फैसले से हैरान हुए। उनका मानना है कि कोहली ने किसी बात से परेशान होकर ये फैसला लिया। तालिबान के इस बड़े नेता ने कहा कि विराट कोहली को 50 साल तक खेलते रहना चाहिए। हक्कानी विराट कोहली की फिटनेस से बहुत प्रभावित दिखे।
Virat Kohli retired far too early, should have played till 50
Anas Haqqani@AnasHaqqani313 pic.twitter.com/MEhm63VP5o
— 𝙈𝙐𝙃𝘼𝙈𝙈𝘼𝘿 𝙆𝙃𝘼𝙉 (@khan13ifad) September 13, 2025
'50 साल तक खेलें'
यूट्यूबर शुंभकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अनस हक्कानी ने कहा, रोहित का रिटायर होना तो ठीक था लेकिन, मुझे विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का कारण नहीं पता। दुनिया भर में बहुत कम लोग इतने खास होते हैं। मैं चाहता हूं कि वह 50 साल तक खेलें। शायद वह भारत के मीडिया से चिढ़ गए हों। उनके पास अभी भी समय है। अपनी फिटनेस बनाए रखें. उन्होंने बहुत जल्दी किया।
वनडे क्रिकेट में सक्रिय
गौरतलब हो कि विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं। अक्टूबर में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वह हक्कानी की टिप्पणियों पर कमेंट करते हैं या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। हालांकि, तालिबान नेता के लहजे में दिखाई देने वाला सम्मान कोहली की विरासत की महत्ता को दर्शाता है।
लंदन में मना रहे छुट्टियां
बता दें कि फिलहाल भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंदन में हैं। जहां उन्हें लंदन की खूबसूरत गलियों में आराम से टहलते हुए और साथ में खास पल बिताते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।