Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suryakumar Yadav: रहाणे की लीडरशिप में रणजी क्रिकेट में दिखेगा T20I किंग सूर्यकुमार यादव का दम

    By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 12:45 PM (IST)

    Suryakumar Yadav T20I के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आगामी रणजी ट्राफी में खेलते नजर आएंगे। टी20 में अपने बल्ले से हाहाकार मचाने वाले सूर्या मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे। टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है।

    Hero Image
    सूर्यकुमार यादव, बल्लेबाज टीम इंडिया (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। 2022 में T20I क्रिकेट के चर्चित चेहरे और सबसे अधिक रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव अब घरेलू क्रिकेट की तरफ रुख कर रहे हैं। दरअसल इएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो वह आगामी 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन में मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश दौरे पर रेस्ट कर रहे सूर्यकुमार यादव हैदराबाद के खिलाफ दूसरे राउंड के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी।

    T20I क्रिकेट की बात करें तो 2022 का साल सूर्यकुमार यादव के लिए शानदार रहा है, लेकिन T20I के इस फॉर्म को वह वनडे क्रिकेट में बरकरार नहीं रख सके। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 26 की औसत से कोवल 260 रन हैं, जिसमें उनके नाम केवल एक हाफ सेंचुरी है। यही कारण है कि सूर्यकुमार यादव रणजी की तरफ अपना ध्यान लगाना चाहते हैं।

    T20I में सूर्या के लाजवाब आंकड़े

    सूर्यकुमार यादव के लिए 2022, ड्रीम सीजन की तरह रहा है। इस दौरान उन्होंने 31 T20I मैच में 46.56 की औसत से 1,164 रन बनाए हैं, जो किसी भी क्रिकेटर द्वारा इस साल बनाया गया सर्वाधिक रन है। इस दौरान उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला शतक इंग्लैंड के खिलाफ जबकि दूसरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया है।

    सूर्या के फर्स्ट क्लास आंकड़े भी हैं बेहतर

    सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उनके फर्स्ट क्लास आंकड़े भी बेहतर हैं। 77 मैच की 129 इनिंग में उन्होंने 44.01 की औसत से 5,326 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 12 सेंचुरी और 26 हाफ सेंचुरी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 200 रन रहा है।

    मुंबई की टीम होगी मजबूत

    सूर्यकुमार यादव के खेलने से मुंबई की टीम और भी मजबूत हो जाएगी। टीम में पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, यशस्वी जायसवा और तुषार देशपांडे जैसे नाम पहले से मौजूद हैं। रणजी ट्राफी की सबसे सफल टीम पिछले सीजन में खिताब जीतने से चूक गई थी।

    यह भी पढ़ें- Mohammad Kaif: मैदान पर कैफ को डाइव लगाते बहुत देखा होगा, पहली बार हवा में लगाई डाइव, देखें वीडियो

    IND vs BAN: एक बार फिर सामने आया 'डेथ बॉलिंग' की समस्या का जिन्न, पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल