मटन देख फिसल गए सूर्यकुमार यादव, जमीन पर बैठकर चूल्हे के सामने खाने लगे खाना; वायरल हो गया Video
भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जमीन पर बैठकर मटन और चूल्हे की रोटी खाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा ...और पढ़ें
-1794732313617_m.webp)
सूर्यकुमार यादव का वीडियो हुआ वायरल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर किए गए सूर्यकुमार यादव इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेल अपनी फॉर्म का परिचय दिया। इस बीच सूर्यकुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जमीन पर बैठकर खाना खा रहे हैं।
मुंबई ने हैदराबाद को कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैम्पस ग्राउंड में खेले गए मैच में मात दी। फिर क्रिकेट के मैदान से इतर सूर्यकुमार घर जैसे खाने का लुत्फ लेते नजर आए।
'ऐसे ही पसंद है'
सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ सरफराज खान भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सूर्यकुमार एक किचन में जमीन पर बैठकर खाना खा रहे हैं। वह वीडियो में कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, "यह मनिक भाई बैठे हैं हमारे, इन्होंने मटन बनाया है। यहां दादा रोटी बेल रहे हैं और उधर चूल्हे पर मस्त गरम-गरम रोटी बना रही हैं। एक दम घर का खाना। घर वाला फीलिंग आ रहा है। अपने को ऐसे ही पसंद है।"
इस बीच सरफराज कहते हैं, "इतना अच्छा खाना बना है कि बात करने का मन नहीं कर रहा है। सिर्फ खाने का मन कर रहा है। थैंक्यू सो मच।"
World Cup winning captain BTW 🥹🫠 https://t.co/TOCO49as2Q
— Shivam (@Shiva_13kumar) November 14, 2026
सूर्यकुमार की तूफानी पारी
भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार को टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और हैदराबाद के खिलाफ खेली गई पारी से उन्होंने बताया है कि अभी भी उनमें दम है। सूर्यकुमार ने महज 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 21 गेंदों का सामना कर 60 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- SMAT: सूर्यकुमार यादव ने केवल 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक, मुंबई को हैदराबाद पर दिलाई आसान जीत