विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्यकुमार यादव धमाकेदार वापसी करने को तैयार, मुंबई ने इस टूर्नामेंट के लिए सौंपी कप्तानी

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:24 PM (IST)

लंबे समय बाद सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करते दिखेंगे। उन्होंने मुंबई का नेतृत्व करने ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। सूर्या को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026 के लिए मुंबई का कप्तान बनाया है। सूर्या को मुंबई की रणजी ट्रॉफी के लिए टीम में नहीं चुना गया था। वे पहले चार राउंड से बाहर रहे लेकिन अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी करते हुए दिखाई देंगे।

सूर्या ने भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था और भारतीय टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। सूर्या ने आखिरी बार मुंबई टी20 लीग में कोई पेशेवर क्रिकेट खेला था, जिसके बाद अब 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। एमसीए ने इसके लिए टीम की घोषणा कर दी है।

सूर्यकुमार यादव करेंगे कप्तानी

SMAT में सूर्या को मुंबई का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने इससे पहले रणजी ट्रॉफी के सेलेक्शन के लिए खुद को उपलब्ध बताया था लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें अपनी टीम में शामिल नहीं किया। हालांकि, अब वे SMAT में टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। मुंबई की इस टीम में शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पीटीआई के मुताबिक अगर श्रेयस अय्यर घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में ही सूर्या मुंबई की कप्तानी करेंगे। यानी विजय हजारे ट्रॉफी में भी वे टीम की अगुवाई कर सकते हैं।

एमसीए के मुताबिक सूर्या ने कहा, "मुंबई के लिए खेलना हमेशा ही मेरे लिए गर्व की बात होती है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस तरह के ग्रुप को लीड करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुंबई क्रिकेट का एक सुनहरा इतिहास और जीतने की परंपरा रही है और हम उसे बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों की एक बेहतरीन टीम है। मुझे विश्वास है कि ये टीम एक साथ आएगी, जोश दिखाएगी और हर मैच में अपना बेस्ट देगी। हम पूरी कोशिश करेंगे और हमारा मकसद ट्रॉफी को घर लाना है।"

मुंबई का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, साईराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, हार्दिक तमोर (विकेट कीपर)।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने बनाया जबरदस्त प्लान, तीन तेज गेंदबाज कराएंगे बल्लेबाजों को खास तैयारी

यह भी पढ़ें- AFG vs ZIM: जिंबाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास को 'तितर-बितर', 149 सालों में पहली बार किया खास कारनामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।