विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AFG vs ZIM: जिंबाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास को 'तितर-बितर', 149 सालों में पहली बार किया खास कारनामा

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:25 PM (IST)

जिंबाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले गए पहले टेस्ट में इतिहास रच दिया, जहां वह टेस्ट क्रिकेट के ...और पढ़ें

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया। जिंबाब्वे की टीम ने मुकाबले में ऐसा कारनामा किया, जो अब तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिंबाब्वे के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया। ये मुकाबला हाईस्कोरिंग रहा, जहां तीन पारियों में 500 से अधिक रन बने।

जिंबाब्वे ने दोनों पारियों में 500+ का स्कोर बनाया और इसी के साथ इतिहास रच दिया। जिंबाब्वे के लिए ब्रैंडन टेलर ने कमाल की बैटिंग की, उन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। दूसरी तरफ अफगानिस्तान की पारी में भी तीन शतकवीर रहे। अफगानी टीम के लिए सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह जादरान और कप्तान रहमत शाह ने शतक लगाया। दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

जिंबाब्वे ने रचा इतिहास

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी जिंबाब्वे की टीम ने पहली पारी में ही कमाल कर दिया। उन्होंने 504 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 514 रन बना डाले। जिंबाब्वे की टीम ने दूसरी पारी में मैच के पांचवें दिन तक पांच विकेट के नुकसान पर 523 रन बना लिए थे। इसी के साथ मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। जिंबाब्वे ने इसी के साथ इतिहास रच दिया। जिंबाब्वे की टीम टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने दोनों पारियों में 500 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है।

जिंबाब्वे वर्सेस अफगानिस्तान मैच ड्रॉ

जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 504 रन बनाए। ब्रैंडन टेलर (131) और कप्तान ब्रायन बेनेट (128) ने शतक लगाया। इन दोनों के अलावा वीस्ले मधवीरे (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम साफी और कैस अहमद ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। जिया उर रहमान अकबर ने भी दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिया उर रहमान शरीफी और हशमतुल्लाह शाहिदी को भी एक-एक सफलता मिली।

जिंबाब्वे के 504 रनों के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान ने पहली पारी में 514 रन बनाए। उनके लिए सेदिकुल्लाह अटल (105), रहमानुल्लाह जादरान (113) और कप्तान रहमत शाह (173) ने शतकीय पारी खेली। जिंबाब्वे ने दूसरी पारी में भी 523 रन बनाए। क्रैग इरविन 206 रन बनाकर नाबाद रहे। वीस्ले मधवीरे (100*) ने दूसरी पारी में शतक लगाया।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में सीरीज सील करने उतरेगा भारत, बल्लेबाजी की कमियों को दूर करना चाहेगी टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, मंधाना होंगी कप्तान; जेमिमा रोड्रिग्स की हुई वापसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।