साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, मंधाना होंगी कप्तान; जेमिमा रोड्रिग्स की हुई वापसी
बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान किया है, जिसमें चोट के बाद जेमिमा ...और पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स, जो चोट की वजह से लंबे समय से क्रिकेट से दूर थीं, उनकी वापसी हुई है। अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम एकमात्र टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने तीनों सीरीज के लिए अलग-अलग टीमों का एलान किया है।
रोड्रिग्स इस साल अगस्त से ही एक्शन से दूर थीं। इस दौरान उन्होंने महिला एशिया कप और एशियन गेम्स में भी नहीं खेल सकी। इसके बाद जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज का भी वे हिस्सा नहीं रहीं। उनके अलाव टेस्ट टीम में प्रतिका रावल की वापसी हुई है, जो इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थीं। स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करती हुई नजर आएंगी।
साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल
भारतीय महिला टीम अगले महीने यानी दिसंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी, जहां दोनों टीमें गकेबेरहा में एक-दूसरे का सामना करेंगी।
वनडे सीरीज का शेड्यूल-
- पहला वनडे - 16 दिसंबर 2026, पार्ल
- दूसरा वनडे - 19 दिसंबर 2026, केपटाउन
- तीसरा वनडे - 22 दिसंबर 2026, मंगांग ओवल, ब्लोमफोंटेन
टी20 सीरीज का शेड्यूल-
- पहला टी20 - 26 दिसंबर 2026, विलोमूर पार्क, बेनोनी
- दूसरा टी20 - 29 दिसंबर 2026, सेनवेस पार्क, पोटचेफस्ट्रूम
- तीसरा टी20 - 30 दिसंबर 2026, सेनवेस पार्क, पोटचेफस्ट्रूम
भारत की टेस्ट टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्रीचरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमनी कलिता, सयाली सतघरे।
भारत की वनडे टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्रीचरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमनी कलिता, सयाली सतघरे।
भारत की टी20 टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्रीचरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।