विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Happy Birthday Suresh Raina: भाई को देखकर खेलना शुरू क्रिया क्रिकेट, T20I के पहले भारतीय शतकवीर, 33 की साल में उम्र में संन्यास लेकर चौंकाया

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:33 PM (GMT+05:30)

सुरेश रैना ने भारत के लिए खेले 226 वनडे, 78 टी-20 और 18 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सात शतक और 48 अर्धशतक है। 

सुरेश रैना (P.C- X)

सुरेश रैना (P.C- X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह भारत की 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। वर्ल्ड कप में उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम पारी खेली थी।

27 नवंबर 1986 को यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में पैदा होने वाले सुरेश रैना के क्रिकेट करियर अपने भाई की वजह से शुरू हुआ। सुरेश रैना के भाई मुकेश क्रिकेट खेला करते थे। शुरुआत में रैना मुरादनगर में अपने भाई से क्रिकेट क्लब जाया करते थे। भाई को खेलता देख सुरेश रैना के अंदर क्रिकेटर बनने का सपना जगा। सुरेश रैना ने क्लब क्रिकेट से शुरुआत की और देखते ही देखते वह उत्तर प्रदेश की अंडर-16 टीम का हिस्सा बन गए।

अंडर-16, अंडर-17 और अंडर-19 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सुरेश रैना ने 17 साल की उम्र में साल 2003 में उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।

2005 में भारतीय टीम में हुआ चयन

सुरेश रैना का शानदार फॉर्म जारी रखा। इसके बाद साल 2005 में उन्हें भारतीय टीम से पहली बार बुलावा आया। श्रीलंका के खिलाफ साल 2005 में उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके एक साल बाद वह साल 2006 में टी-20 टीम में चुने गए। इसके बाद वह भारतीय टीम के अहम सदस्य बन गए।

T20I में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं सुरेश रैना

सुरेश रैना टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। दो मई 2010 को टी20 विश्व कप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए सुरेश रैना ने शतकीय पारी खेली थी। सुरेश रैना के अलावा आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में शतक नहीं लगाया है। रैना क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भी पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी दमदार पारी

2011 वनडे वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने नाबाद 34 रन की अहम पारी खेली थी। भारतीय टीम ने 261 रन के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय 187 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद युवराज सिंह (57 नाबाद) के साथ अहम साझेदारी कर सुरेश रैना ने भारत को जीत दिलाई।


33 साल की उम्र में संन्यास लेकर चौंकाया

सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को महज 33 साल की उम्र में संन्यास लेकर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। सुरेश रैना ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिटायरमेंट के ऐलान के कुछ देर बाद ही संन्यास की घोषणा कर दी। भारतीय क्रिकेट में धोनी और रैना को जय-वीरू की जोड़ी के नाम से जाना जाता था। धोनी के संन्यास के बाद उनका संन्यास लेना क्रिकेट फैंस के लिए दोहरा झटका था।

सुरेश रैना का इंटरनेशनल करियर

सुरेश रैना ने भारत के लिए खेले 226 वनडे, 78 टी-20 और 18 टेस्ट मैच खेले। 226 वनडे मैचों में 35.31 की औसत से 5,615 रन बनाए। वहीं, 78 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 134.87 के स्ट्राइक रेट से 1,605 रन बनाए। उन्हें सिर्फ 18 टेस्ट मैच खेलने का ही मौका मिला और जिसमें उन्होंने 768 रन बनाए। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उनके नाम कुल 7 शतक और 48 अर्धशतक हैं। रैना 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें- 'वह जो करेंगे बढ़िया करेंगे', हताश मोहम्मद शमी ने छोड़ दी टीम इंडिया में वापसी की आस, अपने संन्यास पर भी दिया बयान

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम से बाहर किए जाने के बाद रोने लगे मोहम्मद सिराज? पूर्व भारतीय स्पिनर ने कही दिल छूने वाली बात

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।