'वह जो करेंगे बढ़िया करेंगे', हताश मोहम्मद शमी ने छोड़ दी टीम इंडिया में वापसी की आस, अपने संन्यास पर भी दिया बयान
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि वह टीम इंडिया में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं और उनका पूरा ध्यान घरेलू क्रिकेट के अलावा आईपीएल में अच्छा करने पर है।
-1795763265311_m.webp)
मोहम्मद शमी टीम इंडिया से चल रहे हैं बाहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के बाद से शमी टीम से बाहर हैं। शुरुआत में तो उन्होंने वापसी की कोशिश की और उम्मीद भी लगाई, लेकिन अब वह पूरी तरह से सेलेक्टर्स पर छोड़ चुके हैं। शमी ने कहा है कि उनका काम सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना है बाकि सेलेक्टर्स जो करेंगे बढ़िया करेंगे।
शमी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा किया, लेकिन फिर भी टीम में वापसी नहीं हो सकी। इसी के चलते उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वह वनडे और टी20 ही खेल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा करने पर ध्यान दे रहे हैं।
अपने खेल पर देंगे ध्यान
क्रिकइंफो ने शमी के हवाले से लिखा है, "मैंने इन सभी चीजों के बारे में सोचना छोड़ दिया है। अब मैं अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं। वह (सेलेक्टर्स) जो करेंगे वो अच्छा करेंगे। एक अहम बात यह है कि मैं खेलता रहूं, लय में बना रहूं और अपने राज्य, आईपीएल के लिए खेलता रहूं।"
शमी ने कहा, "जब तक आपको क्रिकेट पसंद है, जब तक आप इसका लुत्फ उठा रहे हैं आपको खेलना चाहिए। यह मेरा मोटिवेशन है। मैं अभी भी इसका लुत्फ ले रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे राज्य के कुछ खिलाड़ी मेरे से कुछ सीखेंगे क्योंकि अनुभव काफी मायने रखता है। मुझे लगता है कि यह मायने नहीं रखता कि आप कहां खेल रहे हैं और किस स्तर पर खेल रहे हैं, आपको युवाओं के साथ अनुभव बांटना चाहिए।"
संन्यास से लेना-देना नहीं
शमी ने कहा है कि उनका घरेलू टूर्नामेंट्स में खेलने और संन्यास लेने से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरे टूर्नामेंट में खेलने और संन्यास लेने से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने पहले ही कह दिया है कि मैं सफेद गेंद से क्रिकेट खेलता रहूंगा और अगर फिटनेस साबित करने के लिए जरूरत पड़ी तो लाल गेंद से भी खेलूंगा। यह कोई नई बात नहीं है। यह वही रूटीन है जो मैं 15-20 साल से फॉलो कर रहा हूं।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।