LSG Retained IPL 2027: पंत-शमी को ट्रेड करने के बाद लखनऊ ने आवेश खान समेत 7 खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2027 से पहले टीम में बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी ...और पढ़ें

लखनऊ सुपर जायंट्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं। टीम ने तेज गेंदबाजी विभाग में अधिक बदलाव किया है। उन्होंने दिग्गज पेसर मोहम्मद शमी को राजस्थान रॉटल्स के साथ ट्रेड किया। इसके अलावा आवेश खान को रिलीज कर दिया है। हालांकि, मयंक यादव और प्रिंस यादव को टीम के साथ बरकरार रखा है।
ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी ट्रेड किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ ये ट्रेड किया था, जहां दिल्ली से कुलदीप यादव लखनऊ का हिस्सा बने। उन्होंने 2022 और 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था और उसके बाद कभी भी टॉप-4 में नहीं पहुंचे। ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले उन्होंने गेंदबाजी में कई बदलाव किए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया कई ट्रेड
लखनऊ ने नीलामी से पहले ही कप्तान ऋषभ पंत को ट्रेड कर लिया था। उन्होंने स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा रिटेंशन लिस्ट जारी होने से ठीक पहले एलएसजी ने मोहम्मद शमी और एम. सिद्धार्थ को ट्रेड किया। राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ में ऑलराउंडर सैम करन शामिल हुए हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने वानिंदु हसरंगा, जो चोट की वजह से पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे, उन्हें भी रिलीज कर दिया है।
लखनऊ के पास कितना बचा पर्स?
आईपीएल 2027 के ऑक्शन में लखनऊ सबसे बड़े पर्स को साथ उतरने वाली है। एलएसजी के पास 47.45 करोड़ रुपए हैं। उनके पास कुल सात स्लॉट बचे हुए हैं, जिसमें से तीन विदेशी खिलाड़ी भी वे शामिल कर सकते हैं। इस पर्स के साथ लखनऊ ऑक्शन को भी डॉमिनेट कर सकती है।
LSG द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
अब्दुल समद, ऐडन मार्करम, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, जोश इंग्लिस, कुलदीप यादव (ट्रेड), मयंक यादव, मिचेल मार्श, मोहसिन खान, मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, सैम करन (ट्रेड), शाहबाज अहमद।
रिलीज हुए खिलाड़ी
आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्ट्जे, नमन तिवारी, हिम्मत सिंह।
यह भी पढ़ें- RR Retained IPL 2027: मोहम्मद शमी नुकसान के साथ बने 'रॉयल', राजस्थान ने रिटेन किए 17 खिलाड़ी; 27.05 करोड़ रुपये बचे
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।