RR Retained IPL 2027: मोहम्मद शमी नुकसान के साथ बने 'रॉयल', राजस्थान ने रिटेन किए 17 खिलाड़ी; 27.05 करोड़ रुपये बचे
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2027 के लिए 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया। फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वाड में कई बदलाव किए, जिसमें शिमरोन हेटमायर को बाहर करना चौंकाने वाला फैसला रहा।

राजस्थान रॉयल्स
HighLights
राजस्थान रॉयल्स ने 17 खिलाड़ियों को किया रिटेन
रॉयल्स के पास 27.05 करोड़ रुपये का बचा पर्स
रॉयल्स ने शमी को 8 करोड़ रुपये में एलएसजी से किया ट्रेड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को आईपीएल 2027 के लिए अपने रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वाड में कई बदलाव किए। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को रिलीज करना राजस्थान रॉयल्स का सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा।
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया जबकि 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। रॉयल्स ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर मनीमरण सिद्धार्थ को लखनऊ सुपरजायंट्स से ट्रेड किया। शमी को एलएसजी ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वो 8 करोड़ रुपये में आरआर से जुड़े। वहीं, सिद्धार्थ 75 लाख रुपये में आरआर का हिस्सा बने।
इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को लखनऊ सुपरजायंट्स से 2.4 करोड़ रुपये में ट्रेड किया। फ्रेंचाइजी ने जानकारी दी है कि रियान पराग आगामी सीजन में टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल और जोफ्रा आर्चर को रिटेन करके अपना मजबूत स्क्वाड बरकरार रखा।
कितना बचा है पर्स
राजस्थान रॉयल्स की टीम 16 दिसंबर 2026 को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी में 27.05 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। रॉयल्स को छह स्थान भरने की दरकार है, जिसमें तीन विदेशी खिलाड़ियों की जगह शामिल है। फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स में कुल 19 खिलाड़ी हैं।
किसे किया रिलीज
राजस्थान रॉयल्स ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इनके नाम हैं - तुषार देशपांडे, एडम मिलने, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह और एमनजोत सिंह चहल।
ट्रेड में क्या रहा खास
मोहम्मद शमी को 8 करोड़ रुपये में एलएसजी से ट्रेड किया। मनीमरण सिद्धार्थ को 75 लाख रुपये में एलएसजी से ट्रेड किया। सैम करन को 2.4 करोड़ रुपये में एलएसजी को ट्रेड किया।
रिटेन किए खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरैल, लुहान ड्री प्रीटोरियस, अमन राव पेराला, डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, यश राज पूंजा, जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद शमी, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, मनिमारन सिद्धार्थ, ब्रीजेश शर्मा, संदीप शर्मा और सुशांत मिश्रा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।