Sunil Gavaskar Birthday: सुनील गावस्कर के वो विवादित बयान जिनसे आए सुर्खियों में, Dhoni-Kohli को भी नहीं बख्शा
Sunil Gavaskar Birthday भारत के लिटिल मास्टर कहे जाने वाले गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अहमदाबाद में मार्च 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ इस मील के पत्थर को हासिल किया था। क्रिकेटर से कमंटेटर बने सुनील गावस्कर ने कई विवादित बयान दिए हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ विवादित बयानों के बारे में।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ियों में से एक सुनील गावस्कर आज 74 साल के हो गए। अपने दौर में अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी के लिए सुनील गावस्कर जाने जाते थे। बड़े से बड़े गेंदबाजों को बेखौफ होकर खेलते थे। क्रिकेट से रिटायर होकर कमेंट्री में सुनील गावस्कर ने बड़ा नाम कमाया। इस दौरान कई बार ऐसे बयान दे डाले जो विवादित भी रहे।
भारत के लिटिल मास्टर कहे जाने वाले गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अहमदाबाद में मार्च 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ इस मील के पत्थर को हासिल किया था। क्रिकेटर से कमंटेटर बने सुनील गावस्कर ने कई विवादित बयान दिए हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ विवादित बयानों के बारे में।
1. अनुष्का शर्मा पर बयान
साल 2020 में आईपीएल के मैच में कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने अनुष्का शर्मा को लेकर विवादित बयान दिया था। सुनील गावस्कर ने उस दौरान कहा था, "जब लॉकडाउन था तो उन्होंने सिर्फ अनुष्का की बॉलिंग की प्रैक्टिस की। वो वीडियो में दिखाई दिया। उससे तो कुछ नहीं बनना है।" इस बयान पर अनुष्का शर्मा ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद गावस्कर ने सफाई दी कि लोग उनकी बात का गलत मतलब निकाल रहे हैं।
2. धोनी ग्लव्स विवाद
वनडे विश्व कप के एक मैच के दौरान भारत के पूर्व एमएस धोनी ने सेना के 'बलिदान' वाले निशान बने ग्लव्स को पहना था। इस काफी बवाल मचा था। इस पर गावस्कर ने कहा था, "यदि धोनी को वे ग्लव्स पहनने की अनुमति दी जाती है तो दूसरे देशों के खिलाड़ी भी ऐसा कुछ कर सकते हैं। ऐसा नियम बनने से पहले करें, एक बार जब नियम बन गए तो फिर आप कुछ नहीं कर सकते।"
3. अश्विन और टी. नटराजन पर बयान
गावस्कर ने साल 2020 में आर अश्विन और टी. नटराजन के साथ भेदभाव पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि स्थापित बल्लेबाजों के साथ ऐसा नहीं होता है। अश्विन अगर एक मैच में परफॉर्म नहीं करेंगे तो उन्हें दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। यह भारतीय क्रिकेट है। यहां अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग नियम हैं। अगर आपको मुझ पर विश्वास नहीं है तो रवि अश्विन टी. नटराजन से पूछें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।