Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SL vs SA: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का उम्दा प्रदर्शन, श्रीलंका की महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को पांच विकेट से हराया

    ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को पांच विकेट से हराया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 21 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर मैच आसानी से जीत लिया। हर्षिता ने 77 रन की पारी खेली।

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 02 May 2025 07:15 PM (IST)
    Hero Image
    श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को पांच विकेट से हराया। फोटो- सोशल मीडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मालकी मदारा (चार विकेट), देवमी विहंगा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद हर्षिता समाराविक्रमा (77) और कविशा दिलहारी (61) रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में 21 गेंदे शेष रहते साउथ अफ्रीका को पांच विकेट से हरा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साउथ अफ्रीका महिला टीम के 235 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने तीसरे ही ओवर कप्तान चमारी अट्टापट्टू (6) रन का विकेट गवां दिया। इसके बाद विष्मी गुणारत्ने ने हसिनी परेरा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया।

    समाराविक्रमा की उम्दा पारी

    15वें ओवर में एन म्लाबा ने विष्मी गुणारत्ने (29) को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। इसके बाद हर्षिता समाराविक्रमा ने मोर्चा संभाला। 18वें ओवर में सुने लूस ने हसिनी परेरा (42) को आउटकरा पवेलियन भेज दिया।

    कविशा दिलहारी ने समाराविक्रमा के साथ 128 रनों की रिकार्ड साझेदारी कर श्रीलंका की जीत की नींव रखी। कविशा दिलहारी ने 75 गेंदों में (61) रनों की पारी खेली। कविशा को एन म्लाबा ने आउट किया।

    हर्षिता समाराविक्रमा ने 93 गेंदों में (77) रन बनाये। श्रीलंका के पांचवें विकेट के रूप में हर्षिता को डी क्लर्क ने आउट किया। श्रीलंका ने 46.3 ओवर में पांच विकेट पर 237 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। नीलाक्षी डिसिल्वा (11) और अनुष्का संजीवनी (एक) रन बनाकर नाबाद रही।

    शुरुआत से लड़खड़ाई अफ्रीका की पारी

    इससे पहले साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत रही। कप्तान लौरा वोल्वार्ट 10 रन ही बना सकीं। तजमीन ब्रिट्स ने 14 रन का योगदान दिया। लारा ने 46 रन बनाकर कुछ हद तक टीम को वापसी करने का मौका दिया।

    सुने लुस ने 31, क्लोई ने 35 रन और एनेरी डर्कसन ने नाबाद 61 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका की तरफ से मालकी मदारा ने चार विकेट और देवमी विहंगा ने तीन विकेट चटकाए।