SRH Retained IPL 2027: हैदराबाद ने ट्रेविस हेड समेत 10 खिलाड़ियों को किया रिलीज, 40.15 करोड़ के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी टीम
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले ट्रेविस हेड समेत 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। टीम 40.15 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। उन्होंने आगामी सीजन से पहले कुछ बड़े फैसले लिए हैं। टीम के लिए सबसे बड़ा झटका ट्रेविस हेड रहे। हेड को आईपीएल के आगामी सीजन से पहले हैदराबाद ने रिलीज कर दिया है। हेड शायद अगले सीजन में खेलते हुए न दिखें क्योंकि अगले साल का कार्यक्रम बहुत व्यस्त रहने वाला है।
ऑस्ट्रेलिया को साल की शुरुआत में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है। इसके बाद आईपीएल होगा और फिर एशेज सीरीज भी खेली जाएगी। साल के अंत में वर्ल्ड कप भी होने वाला है। इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क को भी रिलीज कर दिया है। ऐसे में हेड अगले सीजन में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। हेड के अलावा हैदराबाद ने जयदेव उनादकट और दिलशान मधुशंका जैसे गेंदबाजों को भी रिलीज किया है।
पैट कमिंस होंगे उपलब्ध
ऑस्ट्रेलिया के बिजी कार्यक्रम को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि पैट कमिंस भी शायद अपना नाम वापस ले लें। हालांकि, रिटेंशन लिस्ट में उनका नाम शामिल है। यानी वे अगले सीजन में हैदराबाज की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे।
अभिषेक शर्मा को कौन होगा जोड़ीदार?
हेड और अभिषके शर्मा की जोड़ी ने अब तक हैदराबाद के लिए कमाल किया था। ऐसे में हेड की कमी फ्रेंचाइजी को जरूर खलेगी। टीम को नई ओपनिंग जोड़ी चुननी होगी। एक तरफ अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे, तो दूसरे छोर पर कौन उतरेगा? इस रेस में सबसे आगे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम शामिल है। किशन अब तक फ्रेंचाइजी के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करते थे लेकिन आगामी सीजन में अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
कितना बचा है पर्स?
हैदराबाद की बात करें, तो वे आगामी नीलामी में बड़े पर्स के साथ उतरेंगे। हैदराबाद के पर्स में 40.15 करोड़ रुपए बचे हैं। उनके पास ऑक्शन का तीसरा सबसे बड़ा पर्स है। एसआरएच की टीम में कुल सात स्लॉट खाली हैं, जिसमें तीन विदेशी खिलाड़ी वे खरीद सकते हैं।
SRH द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेत्रा, इशान मलिंगा, टी नटराजन (ट्रेड), नाथन एलिस (ट्रेड), खलील अहमद (ट्रेड)।
रिलीज किए गए खिलाड़ी
ट्रेविस हेड, जयदेव उनादकट, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, डेविड पायने, अमित कुमार, कमिंदु मेंडिस, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, शिवम मावी।
यह भी पढ़ें- RR Retained IPL 2027: मोहम्मद शमी नुकसान के साथ बने 'रॉयल', राजस्थान ने रिटेन किए 17 खिलाड़ी; 27.05 करोड़ रुपये बचे
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।