विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली आज होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज, दिल का दौरा पड़ने के बाद हुई एंजियोप्लास्टी

By Vikash GaurEdited By:
Published: Wed, 06 Jan 2021 12:26 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 08:59 AM (IST)

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद वे अस्पताल में भर्ती कराए गए थे ...और पढ़ें

सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था।
सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था।

कोलकाता, आइएएनएस। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बुधवार 6 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पाई। इसके पीछे की वजह सौरव गांगुली का फैसला था, जो गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल से डिस्चार्ज होना चाहते थे। अस्पताल ने बुधवार को अपने बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी है कि सौरव गांगुली गुरुवार 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी लेंगे।

गौरतलब है कि सौरव गांगुली को बीते शनिवार को मामूली दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें कोलकाता के ही वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल ने बुधवार की सुबह ताजा बुलेटिन में बताया है, "गांगुली कल(गुरुवार 7 जनवरी) अस्पताल से छूटेंगे, क्योंकि वह एक और दिन यहां रहना चाहते हैं। ड़ॉक्टर उन पर निगरानी रखे हुए हैं और समय-समय पर उपयुक्त कदम उठा रहे हैं।"

गांगुली की देखभाल के लिए अस्पताल की ओर से नौ सदस्यीय टीम बनाई गई है। वहीं, इससे पहले डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था कि बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत स्थिर हैं और वह अब अस्पताल से छूट सकते हैं। शेट्टी ने मंगलवार को यह भी कहा था कि वे अभी भी क्रिकेट खेल सकते हैं और उनका दिल अभी भी काफी मजबूत है। उन्होंने कहा था, "सौरव गांगुली फिट हैं और वह सामान्य तरीके से रहेंगे। वह कल अस्पताल से छूट सकते हैं।"

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए डॉक्टर शेट्टी ने कहा, उनका दिल आज भी उतना ही मजबूत है जैसा 20 साल के सौरव का हुआ करता था। मैं चाहता हूं कि सभी इस बात को समझे उनको दिल में ऐसी कोई परेशानी नहीं थी जिससे कि इसको नुकसान पहुंचे। उनका दिल बहुत- बहुत मजबूत है।