विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB की कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने बनाई Virat Kohli की ड्राइंग, वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

Published: Thu, 29 Feb 2024 08:34 AM (IST)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली की मजेदार ड्राइंग की जिसे देखकर आप अपनी ...और पढ़ें

स्‍मृति मंधाना ने विराट कोहली की ड्रॉइंग बनाई
स्‍मृति मंधाना ने विराट कोहली की ड्रॉइंग बनाई

HighLights

  1. स्‍मृति मंधाना ने आरसीबी के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली की ड्रॉइंग बनाई
  2. स्‍मृति मंधाना की यह ड्रॉइंग देखने के बाद अपनी हंसी रोकना बहुत मुश्किल
  3. आरसीबी ने मौजूदा डब्‍ल्‍यूपीएल में अपने दोनों मुकाबले जीते हैं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली की मजेदार ड्राइंग की, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आरसीबी का यूट्यूब पर पोडकास्‍ट रिलीज हुआ, जिसमें पिक्‍शनरी के तहत मंधाना ने यह ड्राइंग बनाई।

हेड टू हेड गेम के दौरान स्‍मृति मंधाना को विराट कोहली की ड्राइंग बनानी थी। मंधाना ने अपने प्रतिस्‍पर्धी मिस्‍टर नेग्‍स (दानिश सैत) को क्राउन बनाकर दिखाया, जिसे प्रेजेंटर कम कमेडियन नहीं पहचान सके। फिर मंधाना ने कार्टून कैरेक्‍टर ड्रॉ किया।

यह भी पढ़ें: Sunil Gavaskar ने मजाक किया या बताई सच्चाई? बोले- Virat Kohli IPL 2024 भी नहीं खेलेंगे

जब दाढ़ी के बारे में सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि लुक पूरा करने के लिए यह जोड़ा है। दोनों ने फिर ड्रॉइंग के साथ फोटो खिंचवाया और आरसीबी की कप्‍तान अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। मंधाना ने कोहली और नैग्‍स से अपनी ड्रॉइंग शैली के बारे में माफी मांगी। मंधाना ने कहा, ''सॉरी''। इस पर नेग्‍स ने जवाब दिया, ''नहीं, ये अच्‍छा है।''

आरसीबी का शानदार प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया और वो प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान पर काबिज हैं। स्‍मृति मंधाना के नेतृत्‍व वाली आरसीबी ने डब्‍ल्‍यूपीएल 2024 के अपने पहले मैच में यूपी वॉरियर्स को 2 रन से मात दी। इसके बाद आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा।

आरसीबी की टीम गुरुवार को अपना तीसरा मुकाबला दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ बेंगलुरु के एन चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेलेगी। स्‍मृति मंधाना की कोशिश अपनी टीम को जीत की हैट्रिक लगाकर शीर्ष स्‍थान पर बरकरार रहने की होगी।

यह भी पढ़ें: BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी; Ishan और Shreyas पर गिरी गाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।