विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:19 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए रायपुर पहुंच गई है। स्मृति ...और पढ़ें

स्मृति मंधाना (फोटो: BCCI)

स्मृति मंधाना (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नईदुनिया, रायपुर। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का रोमांच शुरू होने जा रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को रायपुर पहुंच गई। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे।

सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 18 और 20 अक्टूबर को दूसरे और तीसरे मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों मैच शाम सात बजे से शुरू होंगे।

भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन

भारतीय टीम रायपुर पहुंचने के अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। वहीं, जिम्बाब्वे की महिला टीम 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी और 13 अक्टूबर को मैदान पर अभ्यास करेगी। दोनों टीमें आगामी मुकाबलों की तैयारी के लिए अभ्यास सत्र में पसीना बहाएंगी।

रायपुर में लगातार तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को महिला क्रिकेट का रोमांच करीब से देखने का मौका मिलेगा।

पहली बार पूर्णकालिक कप्तान होंगी मंधाना

इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के हाथों में होगी। वह पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगी। शेफाली वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों और अनुभवी क्रिकेटरों के तालमेल पर दर्शकों की नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें- AUS W vs BAN W: 8 रन पर गिरे 3 विकेट, फिर शोभना मोस्तरी ने शतक लगाकर पलटा मैच; ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: शिखर का शतक और उत्कर्ष का अर्धशतक, लेकिन अंतिम सत्र में लड़खड़ाई झारखंड की पारी