स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने एक-दूसरे से नहीं मिलाई नजरें, भारतीय ड्रेसिंग रूम में खराब माहौल की खबरें सामने आईं
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दिया तो बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना को नया कप्तान नियुक्त किया। अब खबरें आईं ...और पढ़ें

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना
HighLights
हरमनप्रीत कौर ने सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ी
स्मृति मंधाना को सभी प्रारूपों का कप्तान बनाया गया
भारतीय ड्रेसिंग रूम में खराब माहौल की खबरें सामने आईं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मंगलवार के दिन काफी बदलाव देखने को मिले। हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ी। फिर बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना को सभी प्रारूपों का नया कप्तान नियुक्त किया। इसके बाद एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई, जिसने भारतीय फैंस को हैरान कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच कप्तानी के कारण तकरार देखने को मिली, जिसकी वजह से भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल असहज दिखा। एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर कुछ समय से एक-दूसरे से नजरें नहीं मिला रही थीं, जिसके चलते ड्रेसिंग रूम का माहौल असहज हुआ।'
बीसीसीआई की बैठक का असर
जानकारी मिली है कि कुछ समय पहले बीसीसीआई की समीक्षा बैठक हुई थी, जिसके बाद हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। 2016 में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी संभालने वाली 37 साल की हरमनप्रीत कौर ने हाल ही में अपने नेतृत्व में एशियन गेम्स में अपने गोल्ड मेडल की रक्षा की थी।
वहीं, 2013 में डेब्यू करने वाली 30 साल की स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड बनाए। पिछले कुछ समय से उन्होंने संकेत दिए थे कि वो कप्तानी के लिए तैयार हैं। हरमनप्रीत कौर के खराब फॉर्म और टी20 प्रारूप में टीम के संघर्ष के बाद मांगे उठने लगी थी कि मंधाना को कप्तान बनाया जाए। चयनकर्ताओं ने फिर भी तुरंत बदलाव नहीं करने का फैसला किया।
मिताली ने भी उठाई थी आवाज
पता हो कि स्मृति और हरमनप्रीत के बीच पहले रिश्ता काफी मजबूत था। मगर कप्तानी को लेकर दोनों के बीच तकरार की खबरें सामने आईं। जब भारतीय टीम इस साल टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई, तब पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा था कि चयनकर्ताओं को मंधाना को दो-तीन साल पहले वनडे कप्तानी सौंप देनी चाहिए थी जबकि टी20 की कप्तानी युवा शेफाली वर्मा को देनी चाहिए थी।
मिताली ने पीटीआई से कहा था, 'मुझे लगता है कि दो-तीन साल पहले वनडे कप्तानी स्मृति मंधाना को सौंप देनी चाहिए थी। टी20 कप्तानी युवा शेफाली वर्मा को सौंपनी चाहिए थी।'
स्मृति-हरमन से अब क्या उम्मीदें
हरमनप्रीत कौर पर अब कप्तानी का भार हट गया है। ऐसे में उनसे उम्मीदें हैं कि वो विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएं। वहीं, मंधाना से उम्मीद है कि टीम का शानदार नेतृत्व करके भारत को तीनों प्रारूपों में नंबर-1 टीम बनाएं।
बहरहाल, यह देखने वाली बात रहेगी कि दोनों सीनियर खिलाड़ी अपनी तकरार को भुलाकर टीम हित में काम करते हैं कि नहीं। दोनों से फैंस को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए काम करें और टीम को ज्यादा से ज्यादा आईसीसी खिताब दिलाएं।
