विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्‍मृति मंधाना बनी भारतीय महिला टीम की नई कप्‍तान, जिम्‍मेदारी मिलते ही दिया पहला रिएक्‍शन - 'हरमनप्रीत कौर का धन्‍यवाद...'

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:13 PM (IST)

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनी हैं। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद मंधाना को बीसीसीआई ने नया कप्तान नियुक्त किया है।

स्मृति मंधाना (फोटो: BCCI)

स्मृति मंधाना (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उनकी जगह अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्मृति मंधाना को नया कप्तान बनाया है। वे सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगी। बीसीसीआई ने उन्हें मंगलवार को परमानेंट कप्तान बनाने का एलान किया।

मंधाना पहले भी हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुकी हैं। मंधाना ने अब तक 18 टी20 मैच और चार वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। वे कौर की डिप्टी भी थी और अब उन्हें कप्तान बनाने का फैसला किया गया है। कौर ने मंगलवार को ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।

स्मृति मंधाना बनी नई कप्तान

मंधाना को पहले से ही लीडरशिप रोल के लिए तैयार किया जा रहा था। उन्हें कौर का डिप्टी बनाया गया था और उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल चुकी हैं। अब वे परमानेंट कप्तान बन गई हैं। मंधाना को विमंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी कप्तानी की अनुभव है। उनकी अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दो बार खिताब जीता है। अब उनके कंधों पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी है।

मंधाना ने जताई खुशी

भारतीय टीम की कप्तान बनने के बाद मंधाना ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "इंडिया की कप्तानी करने की जिम्मेदारी मिलनी मेरे लिए सम्मान की बात है। भारत के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा ही बहुत मायने रखता है। अब टीम को लीड करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत ही कीमती होगा। मैं बीसीसीआई, सेलेक्टर्स मेरे टीममेट्स और उन सभी लोगों की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे इस सफर में साथ दिया है।"

हरमनप्रीत कौर को भी मंधाना ने दिया धन्यवाद

मंधाना ने हरमनप्रीत कौर को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं हरमनप्रीत कौर के इतने सालों के कप्तान के तौर पर उनके योगदान को भी धन्यवाद देना चाहूंगी। उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से टीम को लीड किया और हमारी जर्नी की हिस्सा रहीं। मैं इस रोल के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को समझती हूं। टीम के साथ काम करने, इस दौरान सीखने और इंडियन क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए अपना बेस्ट देने के लिए इंतजार कर रही हूं।"

यह भी पढ़ें- भारत ने न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए T20I स्‍क्‍वाड का किया एलान, भुवनेश्‍वर कुमार की हुई वापसी

यह भी पढ़ें- ICC अवॉर्ड्स में भारत का बोलबाला, शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा और शेफाली वर्मा के बीच कड़ी टक्कर