विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC अवॉर्ड्स में भारत का बोलबाला, शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा और शेफाली वर्मा के बीच कड़ी टक्कर

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:33 PM (IST)

सितंबर महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए चार भारतीय खिलाड़ियों को नामांकित किया गया है। इनमें ...और पढ़ें

शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा

शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, दुबई। भारतीय पुरुष टीम के कप्तान शुभमन गिल, प्रारंभिक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, शेफाली वर्मा और स्पिनर श्री चरणी को आईसीसी के सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है।

भारतीय चौकड़ी के अलावा जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा और श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को भी क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में नामांकित किया गया है।

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन

अभिषेक ने अफगानिस्तान के विरुद्ध चार टी-20 में 229 रन बनाए और रिकॉर्ड 30 गेंद में शतक जड़ा था। गिल ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध दो वनडे में 333 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक शामिल है। रजा ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाए थे।

शेफाली वर्मा ने दिखाया था शानदार खेल

महिला वर्ग में एशिया कप और एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अटापट्टू ने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया, जबकि शेफाली ने महिला एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाए। श्री चरणी ने आईसीसी टी-20 महिला गेंदबाजी रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें- IND U19 vs AUS U19: तन्मय के 10 विकेट के दम पर भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच पर कसा शिकंजा, मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया

यह भी पढ़ें- 'मैं तो हूं ही नहीं', शुभमन गिल के अंदर अभी भी भरा है टी20 टीम से बाहर किए जाने का गुस्सा, एक सवाल के जवाब में दिख गया असर