SMAT 2026: 13 साल की उम्र में छोड़ा घर, एक दशक का कड़ा 'तप'; जमशेद आलम ने 4 गेंदों में चार विकेट लेकर मचाया तहलका
रेलवेज के जमशेद आलम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए चार गेंदों पर चार विकेट लेकर इतिहास रचा। 13 साल की उम्र में घर छोड़कर क्रिकेट के लिए संघर्ष करने वाले जमशेद ने अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई।

जमशेद आलम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 13 साल की उम्र में घर छोड़ना और फिर एक दशक की मेहनत के बाद डेब्यू पर चार गेंदों पर चार विकेट चटकाना... ये कहानी रेलवेज के जमशेद आमल की है, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार गेंदों पर लगातार चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी और पंजा खोला। इसी के साथ रेलवेज को सीजन की पहली जीत भी मिली।
आलम ने अपने डेब्यू पर ही चार गेंदों पर चार विकेट लिए और इसी के साथ वे भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले अभिमन्यु मिथुन और दर्शन नालकंडे ने ऐसा कारनामा किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ पाकिस्तान का एक गेंदबाज ऐसा कारनामा कर चुका हैं और वो अफाक अफरीदी हैं। उन्होंने अपनी यात्रा को लेकर बात की है।
जमशेद आलम ने किया खुलासा
जमशेद उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पवनगढ़ (पुराना नाम फाजिलनगर) के रहने वाले हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अपनी जर्नी को लेकर खुलासा किया है। 23 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, "मैं पिछले 10 सालों से इस पल का इंतजार कर रहा था। आज जो हुआ है वो मेरे एक दशक के मेहनत का नजीता है। मेरे गांव में एक टूर्नामेंट होता है, जहां मेरे बड़े भाई खेलने के लिए जाते हैं। उनके साथ एक बार मैं भी गया। वहां पर जाने के बाद मैंने तय कर लिया था कि अब मुझे क्रिकेटर ही बनना है।"
घर से भाग गए थे जमशेद
आलम ने आगे कहा, "मैं अपने घर गया और पिता से क्रिकेट खेलने के बारे में बताया। हमारे पास क्रिकेट खेलने के लिए पैसे नहीं थे। मेरे पिता ने साफ कह दिया कि आज से क्रिकेट का मैं नाम नहीं लूंगा। मैंने भी ठान लिया था कि मुझे क्रिकेटर बनना है और इसी वजह से मेरे पास जो 2500 रुपए थे, वो लेकर मैं घर से भाग गया था। मैंने अपने दोस्त से परेशानी बताई, जो लखनऊ में रहता था, तो उसने मुझे रहने के लिए जगह दे दी।"
बड़े भाई ने भरी एकैडमी की फीस
23 वर्षीय खिलाड़ी ने घर छोड़ने के बाद एक महीने तक पिता से कोई संपर्क नहीं किया। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई से संपर्क किया, जिन्होंने क्रिकेट एकैडमी की फीस देने के लिए कहा। उनके कोच ने भी इसमें मदद की और जिसकी वजह से एकैडमी में वे खेल सके। यूपी के रहने वाले इस खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने यूपी टी20 लीग भी खेला लेकिन अधिक मौके नहीं मिले। इसके बाद वे रेलवेज में शिफ्ट हो गए और यहीं से खेलने लगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।