SMAT: अंगकृष रघुवंशी के दम पर मुंबई की लगातार चौथी जीत, हैदराबाद और विदर्भ ने भी मारी बाजी
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की, जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 84 रन बनाए।
-1795363969055_m.webp)
अंगकृष रघुवंशी की दमदार पारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हरा दिया। रविवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में हुए इस मैच में अंगकृष रघुवंशी ने 63 गेंदों पर अविजित 84 रन बनाए, जिनमें आठ चौके व तीन छक्के शामिल रहे।
विकेटकीपर हार्दिक तमोरे ने भी 42 रन जोड़े। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम 18.2 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। मुंबई ने 18.5 ओवर में एक विकेट पर 162 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई की ओर से शिवम दुबे ने तीन विकेट लिए।
हैदराबाद-विदर्भ ने भी हासिल की जीत
वहीं जादवपुर विश्वविद्यालय मैदान पर हैदराबाद ने उत्तराखंड को चार विकेट से हराया। उत्तराखंड की टीम 19.2 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। जवाब में केएम हिमतेजा ने 77 रन की पारी खेलकर हैदराबादी टीम को 15.3 ओवर में जीत दिला दी।
हैदराबाद के कप्तान चामा मिलिंद ने 25 रन देकर चार विकेट झटके। इसी मैदान पर विदर्भ ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराया।
यह भी पढ़ें- IND-A vs PAK-A Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल में भारत, कुमार कुशाग्र भी हुए आउट