विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइमन हार्मर ने ध्वस्त किया 130 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:49 PM (IST)

साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर सबसे कम औसत से 50 विकेट पूरे किए, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीता।

साइमन हार्मर

साइमन हार्मर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने बांग्लादेश के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के 130 सालों के इतिहास को ध्वस्त कर दिया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बना लिए थे, जिससे साउथ अफ्रीका भी एक बार मुश्किल में फंसती दिखाई दे रही थी। मुकाबले के नतीजे के लिए बांग्लादेशी टीम को दूसरी पारी में जल्दी समेटना था।

दूसरी इनिंग में हार्मर ने कमाल किया और छह बांग्लादेशी बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने 51 रन खर्च करते हुए छह विकेट अपने नाम किए, जो उनके टेस्ट करियर का चौथा 5 विकेट हॉल था। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया और 130 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

साइमन हार्मर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट लेने के दौरान उन्होंने दूसरी पारी में 50 विकेट पूरे कर लिए। उनके अब कुल 53 विकेट हो गए हैं। इस दौरान उनका 14.09 का औसत रहा है। हार्मर अब दूसरी पारी में सबसे कम औसत के साथ 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बॉबी पील के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 14.25 की औसत के साथ 50 विकेट पूरे किए थे। अब उनके इस रिकॉर्ड को हार्मर ने ध्वस्त कर दिया है।

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में ही बनाया बढ़त

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 400 रन बनाए थे। उनके लिए लिटन दास (120) और तौहीद हृदय (137) ने शतक लगाया था। इसके जवाब में प्रोटियाज ने 557 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अफ्रीकी टीम के लिए मार्कस एकरमैन (157) और रयान रिकल्टन (102) ने शतक लगाया। पहली पारी में अफ्रीकी टीम ने 157 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी।

हार्मर के कमाल से जीती अफ्रीका

157 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद खेल के पांचवें दिन बांग्लादेश को जल्दी आउट करना था। ऐसे में हार्मर ने कमाल की गेंदबाजी की और छह विकेट लेकर बांग्लादेश को 168 रनों पर समेट दिया। इसी के साथ टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली टीम को जीत के लिए 12 रनों का छोटा लक्ष्य मिला। प्रोटियाज ने इसे एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- Asia Cup Rising Stars में भारत-नेपाल मैच को कैसे देखें लाइव? एक्शन में दिखेंगे वैभव-अभिषेक; 13 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- BCCI ने हांगकांग सिक्सेस 2026 की पूरी कमाई 3 दिव्यांग क्रिकेट संस्थाओं को की दान, सचिव देवजीत सैकिया ने बताई खास वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।