विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asia Cup Rising Stars में भारत-नेपाल मैच को कैसे देखें लाइव? एक्शन में दिखेंगे वैभव-अभिषेक; 13 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:52 PM (GMT+05:30)

भारतीय टीम एशिया कप राइजिंग स्टार्स में नेपाल के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। कतर में होने वाले इस मुकाबले में भारत 13 साल बाद खिताब जीतने का लक्ष्य रखेगा।

अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी

अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कतर में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम शुक्रवार को नेपाल का सामना करेगी। टीम इंडिया टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप का खिताब सिर्फ एक बार अपने नाम किया है।

टीम इंडिया ने साल 2013 में आखिरी बार इस खिताब को अपने नाम किया था, जो इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण था। उस समय टूर्नामेंट को इमर्जिंग एशिया कप के नाम से जाना जाता था। ऐसे में टीम इंडिया इस बार 13 सालों के सूखे को समाप्त करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। तिलक वर्मा की कप्तानी में बीसीसीआई ने एक मजबूत टीम भेजी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं?

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

ये टूर्नामेंट 50 ओवर का खेला जा रहा है और ऐसे में टी20 क्रिकेट में खुद को एक शानदार ओपनर के रूप स्थापित करने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी पर इस फॉर्मेट में नजर रहने वाली है। वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान बने थे लेकिन एक मैच बाद वे इंडिया ए के साथ जुड़ गए और अब राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खेलते हुए दिखाई देंगे।

तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं। रिंकू सिंह को भी इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है। हर्षित राणा और प्रिंस यादव जैसे गेंदबाजों के होने से टीम इंडिया काफी मजबूत दिखाई देती है।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और नेपाल के बीच ये मुकाबला कतर के दोहा में वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और नेपाल के बीच होने वाले मुकाबले को अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसका सीधा प्रसारण सोनी पर किया जाएगा।

कहां पर देखें लाइव?

मैच को अगर आप मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर किया जाएगा।

दैनिक जागरण पर देखें लाइव अपडेट्स

भारत और नेपाल के बीच होने वाले मुकाबले से जुड़े हर अपडेट्स को आप दैनिक जागरण के ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- BCCI ने हांगकांग सिक्सेस 2026 की पूरी कमाई 3 दिव्यांग क्रिकेट संस्थाओं को की दान, सचिव देवजीत सैकिया ने बताई खास वजह

यह भी पढ़ें- हेनरी निकल्स ने शतक जड़कर पूरा किया ग्राउंडमैन से वादा, फिलिप्स के साथ मिलकर भारत के जबड़े से छीना पहला दिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।