हेनरी निकल्स ने शतक जड़कर पूरा किया ग्राउंडमैन से किया वादा, फिलिप्स के साथ मिलकर भारत के जबड़े से छीना पहला दिन
हेनरी निकल्स ने भारत के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में शतक जड़कर ग्राउंडमैन की इच्छा पूरी की। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के ...और पढ़ें

हेनरी निकल्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ बेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकल्स ने शतक लगाकर ग्राउंडमैन की इच्छा पूरी की। ग्राउंडमैन ने मैच की शुरुआत से पहले निकल्स से इच्छा जाहिर की थी कि वे इस मैच में शतक लगाएं और कीवी बल्लेबाज ने ऐसा कर दिखाया। उनका इस मैदान पर ये पांचवां शतक था। निकल्स ने भारत के खिलाफ कीवी टीम को संकट से उबारा।
भारतीय तेज गेंदबाजों ने बेसिन में तेज हवाओं का शुरुआत में पूरा फायदा उठाया। एक समय पर कीवी टीम ने 72 रनों के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने वापसी की। मुश्किल समय में निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतकीय साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। निकल्स ने शतक लगाने के बाद बड़ा खुलासा किया है।
हेनरी निकल्स ने किया खुलासा
पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए निकल्स ने बड़ा खुलासा किया। हेनरी ने 12 टेस्ट शतकों में से पांच बेसिन में बनाए हैं, जिसको लेकर कीवी बल्लेबाज ने बात की। उन्होंने कहा, "मुझे पक्का नहीं पता है। मैं ग्राउंडमैन के साथ मजाक कर रहा था। वो कह रहा था कि ये उसका पहली बार है। यहां पहला साल है और उसने कहा कि पहले या दूसरे गेम में मैंने यहां पर पहला शतक बनाया था। उसने आज सुबह कहा कि बहुत अच्छा होगा तुम पहले बन सको।"
ग्राउंडमैने ने निकल्स से मांग की थी कि वे शतक लगाएं। ऐसे में कीवी खिलाड़ी ने उसे निराश नहीं किया और उन्होंने वेलिंग्टन के मैदान पर अपना पांचवां शतक ठोक दिया। इससे न्यूजीलैंड को भी संकट से बाहर निकाला।
न्यूजीलैंड ने की जबरदस्त वापसी
भारत के खिलाफ कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने 52 रनों के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 70 रनों के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक 173 रनों की साझेदारी की। निकल्स 113 और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।