विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BCCI ने हांगकांग सिक्सेस 2026 की पूरी कमाई 3 दिव्यांग क्रिकेट संस्थाओं को की दान, सचिव देवजीत सैकिया ने बताई खास वजह

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:37 PM (IST)

BCCI ने हांगकांग सिक्सेस 2026 से होने वाली अपनी कमाई तीन दिव्यांग क्रिकेट संस्थाओं को दान करने का फैसला किया ...और पढ़ें

देवजीत सैकिया

देवजीत सैकिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हांगकांग सिक्सेस से होने वाली कमाई को दान करने का फैसला किया है। क्रिकेट बोर्ड ने ब्लाइंड क्रिकेट सहित कुल तीन दिव्यांग क्रिकेट संस्थाओं को हांगकांग सिक्सेस से होने वाली कमाई का दान किया है। इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने दी है। सैकिया ने ये भी बताया कि बोर्ड का मकसद सिर्फ क्रिकेट को बढ़ावा देना नहीं बल्कि खेल को और सबको साथ में लेकर चलना है।

बीसीसीआई ने जिन तीन दिव्यांग क्रिकेट संस्थानों को दान दिया है, उसमें व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया और इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन शामिल हैं। बीसीसीआई ने हांगकांग सिक्सेस से होने वाली कमाई को दान दिया ताकि दिव्यांग क्रिकेट को भी आगे बढ़ाया जा सके।

देवजीत सैकिया का बयान

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, बोर्ड का मानना है कि उसकी जिम्मेदारी क्रिकेट को बढ़ावा देने से कहीं ज्यादा है। हमारा मकसद खेल को और ज्यादा सबको साथ लेकर चलने वाला है। इस पहल से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए मौके बनाने और अलग-अलग स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

क्रिकेट हांगकांग ने दी जानकारी

क्रिकेट हांगकांग, चीन ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "क्रिकेट सभी के लिए है। बीसीसीआई ने हांगकांग सिक्सेस 2026 की अपनी पार्टिसिपेशन फीस तीन चैरिटी को डोनेट करता है। इसमें व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया और इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन शामिल हैं। इससे क्रिकेट को सभी के लिए आसान बनाया जा सकेगा।"

अफगानिस्तान बना था चैंपियन

हांगकांग सिक्सेस की बात करें, तो ये टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेला गया था। इसमें कुल 12 इंटरनेशनल टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने जीत हासिल की थी और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। क्रिकेट हांगकांग ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह और बीसीसीआई के खेल के विकास और सबको साथ चलने वाले क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें- हेनरी निकल्स ने शतक जड़कर पूरा किया ग्राउंडमैन से वादा, फिलिप्स के साथ मिलकर भारत के जबड़े से छीना पहला दिन

यह भी पढ़ें- SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया, WTC में हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।