विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैदान पर ऐसा क्या हुआ कि कोहली की तरफ नाचने लगे शुभमन गिल, वायरल हुआ वीडियो

Published: Mon, 23 Nov 2026 05:13 PM (GMT+05:30)

शुभमन गिल ने अंशुल कम्बोज की गेंद पर सफल डीआरएस लिया। टॉम ब्लंडल का विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल झूमते नजर आए। 

शुभमन गिल (P.C - X)

शुभमन गिल (P.C - X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया। डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की दमदार बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड ने मैच को ड्रॉ कराकर भारत की उम्मीदें को ध्वस्त कर दिया। इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल डांस करते नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल के इस अंदाज की तुलना विराट कोहली से की जा रही है।

वेलिंगटन टेस्ट के आखिरी दिन न्यूजीलैंड के पारी के 77वें ओवर में आखिरी बॉल पर अंशुल कम्बोज की गेंद टॉम ब्लंडल के बल्ले को छूकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथ में गई। ऋषभ पंत ने नीचे झुककर शानदार कैच लपका. अंशुल कम्बोज ने अपील की, मगर अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट कहा। गेंदबाज की अपील ठुकराए जाने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने डीआरएस लिया। रिप्ले में 'सोनिक' पर स्पाइक दिखाई दिया और टॉम ब्लंडल को पवेलियन लौटना पड़ा। शुभमन गिल इस विकेट के बाद खुशी से झूम उठे।

विराट कोहली की तरह डांस करते दिखे शुभमन गिल

शुभमन गिल ने टॉम ब्लंडल की विकेट को जमकर सेलिब्रेट किया। डीआरएस सफल होने के बाद वह मैदान पर विराट कोहली की तरह भांगड़ा डांस करते नजर आए। शुभमन गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

ड्रॉ पर खत्म हुआ पहला टेस्ट मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारतीय टीम ने ने पहली पारी में 352 रन की अहम बढ़त ली थी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने चार सेशन में 132 ओवर तक बल्लेबाजी कर मैच को ड्रॉ कर लिया। डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 43 ओवर में 63 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत की उम्मीदों को पूरा नहीं होने दिया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 239 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह के पिता योगराज पर फूटा पृथ्वी शॉ का गुस्सा, लीगल एक्शन लेने की दी चेतावनी

यह भी पढ़ें- IND A vs PAK A: हर्षित राणा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच मचा दंगल, मैच के शुरू होने से अंत तक जोश रहा हाई- Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।