विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BCCI की फटकार के बाद रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेलेंगे Shreyas Iyer, तमिलनाडु की ओर से वॉशिंगटन सुंदर भी मचाएंगे धमाल

Published: Tue, 27 Feb 2024 09:04 PM (IST)

इंग्लैंड के विरुद्ध बल्ले से विफल रहने वाले श्रेयस अय्यर को दूसरे टेस्ट के बाद बाकी तीन टेस्ट मैचों के ...और पढ़ें

श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेलेंगे।
श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेलेंगे।

HighLights

  1. बीसीसीआई की फटकार के बाद रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेलेंगे श्रेयस अय्यर
  2. तमिलनाडु की ओर से खेलेंगे वॉशिंगटन सुंदर

जेएनएन, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) की सख्ती के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अब रणजी ट्राफी में खेलेंगे। मुंबई की टीम दो मार्च को तमिलनाडु के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी, जिसके लिए श्रेयस को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, आलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी तमिलनाडु की ओर से सेमीफाइनल खेलेंगे।

सेमीफाइनल मैच खेलेंगे अय्यर

इंग्लैंड के विरुद्ध बल्ले से विफल रहने वाले श्रेयस अय्यर को दूसरे टेस्ट के बाद बाकी तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने पीठ में दर्द का बहाना बनाकर मुंबई की ओर से क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलने से मना कर दिया था। वहीं राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की ओर कहा गया था कि उन्हें श्रेयस की चोट को लेकर कोई जानकारी नहीं है और श्रेयस फिट हैं।

बीसीसीआई ने दी थी चेतावनी

श्रेयस और इशान किशन के रणजी ट्राफी में नहीं खेलने के बाद बीसीसीआइ ने सख्ती दिखाते हुए कहा था कि सभी खिलाडि़यों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य है। बीसीसीआइ सचिव जय शाह ने कहा था कि बोर्ड ऐसा नियम भी लाएगा कि रणजी खेलने पर ही खिलाडि़यों को आइपीएल में खेलने की अनुमति दी जाएगी। इस बीच, ऐसी भी खबर थी कि बीसीसीआइ श्रेयस और इशान को केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर कर सकता है। श्रेयस के पास ग्रेड बी और इशान के पास ग्रेड सी अनुबंध है।

यह भी पढ़ें- PSL 2024 में गरजा Babar Azam का बल्ला, तूफानी शतक ठोक बनाई Chris Gayle के खास क्लब में जगह; बहुत पीछे छूटे कोहली-रोहित

रोहित ने भी साधा था अय्यर-ईशान पर निशाना

दूसरी ओर, रांची टेस्ट खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी स्पष्ट रूप से कह दिया था कि जिन खिलाडि़यों में लंबे प्रारूप खेलने की भूख नहीं है, उन्हें टेस्ट टीम में खिलाने का कोई मतलब नहीं है। रोहित का इशारा श्रेयस और इशान किशन की ओर था। रणजी में नहीं खेलने पर इन दोनों खिलाडि़यों की काफी आलोचना हुई थी। अब श्रेयस ने बोर्ड और रोहित शर्मा के तेवर देखते हुए आगे किसी विवाद से बचने के लिए रणजी ट्राफी में खेलने का निर्णय किया है। आइपीएल से पहले श्रेयस के पास यह फार्म पाने का अच्छा अवसर होगा।

सुंदर भी जमाएंगे रंग

वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के विरुद्ध भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अब तक एक भी टेस्ट मैच खेलने का अवसर नहीं मिला है। धर्मशाला में होने वाले पांचवें टेस्ट में भी उनके खेलने की संभावना नहीं थी, इसलिए वह अब रणजी में अपनी राज्य की टीम से खेलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।