भारतीय क्रिकेट इतिहास का सिरफिरा क्रिकेटर, मैदान पर की थी मारपीट; मैच रेफरी ने बता दिया था 'पागल'
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने एक मैच के दौरान मैदान पर मारपीट के विवाद में फंस गए थे। मैच रेफरी ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक विवाद देखने को मिले हैं। इसके अलावा कई ऐसे क्रिकेटर भी आए, जो मैदान पर अपना आपा खो बैठते थे। इसमें सौरव गांगुली, विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे नाम शामिल हैं, जिनके मैदान पर दूसरे खिलाड़ियों से बहस की खूब चर्चा हुई। हालांकि, एक खिलाड़ी ऐसा भी था, जिसने मैदान पर मारपीट तक कर ली थी।
यही नहीं उन्हें अंपायर ने भी मानसिक रूप से अनफिट घोषित कर दिया था। दरअसल, हम यहां पर जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार हैं। वे अपनी स्विंग की क्षमता के लिए जाने जाते हैं लेकिन एक समय उन्होंने इतना बड़ा विवाद कर लिया था कि उसकी खूब चर्चा हुई थी। उन्हें मैच रेफरी ने पागल तक बता दिया था।
क्या था पूरा मामला?
साल 2013 में बीसीसीआई कॉर्पोरेट ट्रॉफी खेली जा रही थी। इस टूर्नामेंट में प्रवीण कुमार ओएनजीसी की तरफ से खेल रहे थे। उनकी टीम का मैच आयकर विभाग के खिलाफ था। इस दौरान 49वें ओवर में आयकर विभाग की टीम के बल्लेबाज से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद अंपायर बीच बचाव करने के लिए लेकिन कुमार उनसे भी उलझ गए। अंपायर ने भी तेज गेंदबाज को खूब सुनाया। इस मामले के बाद प्रवीण ने लगातार दो बाउंसर फेंकी लेकिन आयकर विभाग के बल्लेबाज अंपायर से नो-बॉल देने की अपील करने लगे।
बल्लाबजों के ऐसा करने पर प्रवीण कुमार ने अपना आपा खो दिया और उन्होंने खूब कहासुनी की। यही नहीं ये भी दावा किया गया कि उन्होंने बल्लेबाज को अपने सिर से भी मारा था। घटना के बाद वे मैच रेफरी के सामने पेश हुए और वे दोषी पाए गए। रेफरी ने उन्हें 'मानसिक रूप से अनफिट' घोषित कर दिया था और सिरफिरा भी कहा था। इसके बाद से ही उन्हें 'सिरफिरा' क्रिकेटर कहा जाने लगा।
प्रवीण कुमार का करियर
प्रवीण कुमार के करियर का विवाद हटा दें, तो उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की है। कुमार ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 27 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा 68 वनडे मैचों में 77 विकेट झटके। 10 टी20 मैचों में भी उनके नाम आठ विकेट दर्ज हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।