माइक हेसन का 'ऑपरेशन क्लीनअप', रिजवान और इमाम-उल-हक की होगी हमेशा के लिए छुट्टी? पाकिस्तानी कोच ने तैयार की 'ब्लैकलिस्ट'
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को केंद्रीय अनुबंध से हटाने ...और पढ़ें

मोहम्मद रिजवान-इमाम उल हक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन की चली तो मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को केंद्रीय अनुबंध की सूची से हटा दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक हेसन ने नए केंद्रीय अनुबंध में कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल करने की सिफारिश की है जिसके बाद कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी इससे निकाले जा सकते हैं।
दावा है कि हेसन चाहते हैं कि अराफात मिन्हास, साद बेग, हसन नवाज, आकिफ जावेद, अली रजा, अहसान दानियाल, सुफियान मुकीम, माज सदाकत, रजाउल्लाह, अजान अवैस, इमरान रंधावा, अब्दुल्ला फजल और गाजी गोरी को नए केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया जाए।
बाबर सहित इन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और साहबजादा फरहान के साथ सलमान अली आगा, सऊद शकील, हारिस रऊफ, नसीम शाह, फखर जमान और सैम अयूब को केंद्रीय अनुबंध में जगह मिलनी तय मानी जा रही है।
इमाम और रिजवान का विवाद
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान इमाम और रिजवान को तीसरे मैच से पहले वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। यही नहीं उन दोनों के मोबाइल भी पीसीबी ने जमा कर लिए थे। उनके ऊपर कथित तौर फिक्सिंग करने का आरोप था। हालांकि, बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में इसे गलत बताया गया। रिजवान ने मोबाइल जमा होने के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली।
रिजवान का पिछले कुछ समय से खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। दूसरी तरफ इमाम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। इंग्लैंड दौरे पर वे बुरी तरह से फेल रहे थे, जिसके बाद इन दोनों के अलावा कुल सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया गया था। अब उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।