Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 साल की उम्र में इस ऑलराउंडर ने कहा श्रीलंका क्रिकेट को अलविदा, किया परिवार के साथ देश छोड़ने का फैसला

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jan 2021 05:52 AM (IST)

    महज 29 साल की उम्र में टीम के ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। पारिवारिक कारणों की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। शेहान अब श्रीलंका भी छोड़ रहे हैं वह पूरे परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट होने जा रहे हैं।

    Hero Image
    श्रीलंका के ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या -फोटो ट्विटर पेज ICC

    नई दिल्ली, जेएनएन। श्रीलंका क्रिकेट फैंस के लिए शुक्रवार 8 जनवरी को एक निराश करने वाले खबर आई। महज 29 साल की उम्र में टीम के ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। पारिवारिक कारणों की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। शेहान अब श्रीलंका भी छोड़ रहे हैं वह पूरे परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट होने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस बात की पुष्टी कर दी गई है कि ऑलराउंडर शेहान ने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। बोर्ड की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में उनके इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी दी गई। 29 साल के शेहान ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को इस बात की जानकारी पहले ही दे दी है कि वह अब आगे के किसी भी इंटरनेशनल मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी शेहान के श्रीलंका क्रिकेट टीम की तरफ से इंटरनेशनल करियर को समाप्त करने की पुष्टी कर दी है। उनके अमेरिका शिफ्ट होने की जानकारी देते हुए आईसीसी ने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया।

    Ind vs Aus: चौथा टेस्ट मैच हो सकता है कैंसिल, झुकने के लिए राजी नहीं है राज्य सरकार

    5 साल पहले 2015 में श्रीलंका की टीम के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले शेहान ने कुल 12 वनडे और 18 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 436 रन बनाए जबकि 6 विकेट भी हासिल किए। हाल ही में श्रीलंका में इंडियन प्रीमयर लीग की तर्ज पर शुरू हुए लंका प्रीमियर लीग में भी गॉल ग्लैडिएटर्स की टीम की तरफ से खेला था।