IND vs NZ: 'अपने करियर का सबसे खराब शॉट', Virat Kohli के आउट होने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, जमकर लगाई लताड़
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शुक्रवार को मिचेल सैंटनर की फुलटॉस गेंद पर गच्चा खा गए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। कोहली केवल 1 ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पुणे में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मिचेल सैंटनर की फुलटॉस गेंद पर आउट होने के बाद विराट कोहली को निराश देखा गया। डग आउट की तरफ जाते हुए विराट के चेहरे पर निराशा साफ देखी गई। कोहली के खराब शॉट की भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने आलोचना की है। उन्होंने इसे सबसे खराब शॉट बताया है।
याद की दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत की हालत खराब रही। न्यूजीलैंड के 259 रन के जवाब में भारत पहली पारी में 156 रन पर सिमट गई। मिचेल सैंटनर ने सात बल्लेबाजों का शिकार किया। इसमें विराट कोहली का भी विकेट शामिल रहा। विराट कोहली (1 रन) एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए। सैंटनर की फुलटॉस गेंद पर वह आउट हुए तो संजय मांजरेकर उनकी आलोचना की।
Oh dear! Virat will know himself that he has just played the worst shot of his career to get out. Got to feel for him…coz as always he came out with solid & honest intent.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 25, 2024
करियर का सबसे खराब शॉट
संजय ने एक्स हैंडल पर लिखा, हे भगवान! विराट को खुद ही पता चल जाएगा कि उसने अपने करियर का सबसे खराब शॉट खेला है और आउट हो गया है। उसके लिए दुख की बात है...क्योंकि हमेशा की तरह वह मजबूत इरादों के साथ बल्लेबाजी करने उतरा था, हालांकि, एक खराब शॉट खेलकर आउट हुआ।
सैंटनर ने लिए सात विकेट
विराट कोहली को आउट करने के बाद मिचेल सैंटनर ने सेट बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। सैंटनर ने इसके बाद भारत के बल्लेबाजों के पैर क्रीज पर नहीं टिकने दिए। रविंद्र जडेजा ने 38 रन बनाकर जरूर संघर्ष किया, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। सैंटनर ने विराट कोहली, शुभमन गिल, सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह को आउट किया।
Virat Kohli Dismissal today against New Zealand.
— Jacksy (@Anantt18_) October 25, 2024
81st seems to be new 71st 💔pic.twitter.com/fvYczT7s0k
यह भी पढे़ं- IND vs NZ: 23 साल बाद टीम इंडिया से हो गई ये गलती, सीरीज गंवाकर न करना पड़ जाए भुगतान, न्यूजीलैंड ने तो गजब कर दिया

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।