VIDEO: माही ने खुद चलाई कार, पत्नी साक्षी के जन्मदिन को बनाया खास
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने 19 नवंबर को 38वां जन्मदिन मनाया। पत्नी साक्षी के जन्मदिन के मौके पर धोनी पहाड़ों में कार ड्राइव करते नजर आए।

एमएस धोनी और साक्षी धोनी (PC - Sakshi Singh Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने गुरुवार को 38वां जन्मदिन मनाया। साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। महेंद्र सिंह धोनी पत्नी के जन्मदिन पर खुद कार ड्राइव करते पहाड़ों में नजर आए। सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की जो तस्वीरें शेयर की है, वह किसी घर की है। इस सेलिब्रेशन में करीबी दोस्त ही नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ साक्षी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
पहाड़ों में कार ड्राइव करते दिखे धोनी
साक्षी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें लोकेशन पहाड़ों का है। पहाड़ों में महेंद्र सिंह धोनी कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने पतरातू डैम में पत्नी साक्षी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धोनी पतरातू डैम के पास नजर आ रहे हैं। धोनी और साक्षी ने पहाड़ों में अपना जन्मदिन मनाया और एक यादगार शाम बिताई।
View this post on Instagram
चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटोर बने धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास लिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले धोनी अब क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। आईपीएल 2027 में महेंद्र सिंह धोनी की नई भूमिका होगी। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटोर के रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी पहली बार आईपीएल ऑक्शन टेबल पर भी नजर आ सकते हैं।य़ 16 दिसंबर को आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है।