होने वाली बहू Saaniya Chandok के साथ दिखे Sachin Tendulkar, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन की होने वाली मंगेतर सानिया चंडोक बताई जा रही हैं। अर्जुन और सानिया ने एक प्राइवेट कार्यक्रम में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। अब सोशल मीडिया पर सचिन के साथ सानिया की फोटो और वीडियो वायरल हो रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की खबरें आम हो गई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सचिन अपनी होने वाली बहू के साथ दिखाई दे रहे हैं।
बुधवार को अचानक खबर आई की सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन की होने वाली मंगेतर सानिया चंडोक बताई जा रही हैं। अर्जुन और सानिया ने एक प्राइवेट कार्यक्रम में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की।
View this post on Instagram
घई परिवार से हैं सानिया
सानिया चंडोक कारोबारी घई परिवार से संबंध रखती हैं। साथ ही सानिया खुद भी मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं। अर्जुन और सानिया की सगाई की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें सचिन बहू सानिया के साथ नजर आ रहे हैं।
सचिन के साथ दिखीं सानिया
दरअसल, यह वीडियो एक पारिवारिक समारोह का है। इसमें सचिन तेंदुलकर घर पर पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ पत्नी अंजली, बेटी सारा और होने वाली बहू सानिया चंडोक भी दिखाई दे रही हैं। सचिन तेंदुलकर का सानिया के साथ दिखाई देना दोनों परिवारों के बीच के रिश्ते को उजागर करता है।
सानिया-अर्जुन बचपन के दोस्त
बता दें कि सारा तेंदुलकर के साथ सानिया अक्सर दिखाई दे जाती थीं। वहीं, सारा ने इसकी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया और अर्जुन बचपन के दोस्त हैं। सानिया सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। वह प्राइवेट लाइफ जीने में ज्यादा विश्वास करती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।