लिटन दास ने बेटी के जन्मदिन पर दिया सबसे खूबसूरत तोहफा, ऐतिहासिक शतक ठोकने के बाद अनोखे जश्न से लूटी महफिल
लिटन दास ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़कर अपनी बेटी के जन्मदिन पर खास तोहफा दिया। उन्होंने ...और पढ़ें

लिटन दास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया। वे टेस्ट क्रिकेट में अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। दास ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीन अंकों के जादुई आंकड़े को पार किया। इस दौरान उन्होंने खास अंदाज में जश्न मनाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
लिटन ने एक नोट के जरिए अपना सेलिब्रेशन किया। उन्होंने शतक लगाने के बाद अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दास पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 92 रनों पर नाबाद थे। दूसरे दिन जब खेल शुरू हुआ, तो उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दास ने 88वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शतक पूरा किया और फिर उनका सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
लिटन दास का सेलिब्रेशन हुआ वायरल
दास ने शतक लगाने के बाद एक नोट दिखाकर इसका जश्न मनाया। उन्होंने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिसेंस, ये शतक तुम्हारे लिए है।" उन्होंने अपनी सेंचुरी अपनी बेटी को समर्पित की, जिसका जन्मदिन था। उनके इस तरह के सेलिब्रेशन ने सभी का दिल जीत लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Liton Das Hundred Against South Africa Bangladesh Vs. South Africa 1st Test Match #SAvsBAN #BANvsSA #ICCWorldTestChampionship #century #hundred https://t.co/o0yObqH5Wb
— Saurav (@Saurav67791914) November 16, 2026
लिटन दास ने खेली कमाल की पारी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 400 रन बना डाले। बांग्लादेशी टीम के लिए तौहीद हृदय और लिटन दास ने शतक लगाया। हृदय ने 227 गेंदों पर 137 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दास ने 179 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा तंदीज हसन तमीम ने 67 रनों की पारी खेली और नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी वाली टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 440 रन बना लिए।
कगिसो रबाडा और डेन पैटरसन की शानदार गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बना लिया। हालांकि, प्रोटियाज के लिए कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की और पंजा खोला। रबाडा ने 22 ओवर में 70 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा डेन पैटरसन की गेंदबाजी भी कमाल की रही और उन्होंने चार विकेट चटकाए। मार्को यान्सेन को भी एक सफलता मिली।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।