विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आर्यवीर सहवाग का सुन्न हो गया था हाथ, फिर भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं छोड़ा मैदान; दर्द से जूझते हुए लगाया अर्धशतक

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:02 PM (IST)

भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दर्द और सुन्न हाथ के बावजूद अर्धशतकीय पारी खेली।

आर्यवीर सहवाग

आर्यवीर सहवाग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दर्द से जूझते हुए पारी खेली। उन्होंने खुलासा किया है कि उनका हाथ सुन्न पड़ गया था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में कमाल की बल्लेबाजी की और वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में सहवाग ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई थी और अर्धशतक लगाया था। उन्होंने दर्द और हाथ में सूजन के बावजूद ये पारी खेली। आर्यवीर ने बताया कि उन्होंने ये सोचा कि इस तरह के फाइनल में और खासकर पाकिस्तान जैसी चिर प्रतिद्वंदी टीम के खिलाफ उन्हें जीवन में शायद ही खेलने का मौका मिले। इस वजह से वे दर्द को नजरअंदाज कर बैटिंग करते रहे।

आर्यवीर सहवाग ने किया खुलासा

बीसीसीआई ने आर्यवीर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे चोट के बावजूद खेली गई अपनी पारी को लेकर बात करते हैं। सहवाग ने कहा, "मेरे हाथ पर जब चोट लगी, तो मेरा हाथ सुन्न हो गया था और उसमें बहुत ही ज्यादा दर्द हो रहा था। सुरेश सर मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि तुम्हें पता भी है कि कितनी सूजन है।

आर्यवीर ने आगे कहा, "मैं बस यही सोच रहा था कि शायद मुझे इंडिया-पाकिस्तान मैच में दोबारा मौका न मिले और खासकर फाइनल में। आखिरी अंडर-19 टीम इंडिया इवेंट में और मैं अपनी टीम को ऐसे नहीं छोड़ सकता था, मैं बस लड़ना चाहता था। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे उस दर्द से लड़ने की ताकत मिली। मैंने टीम के लिए योगदान दिया और ये कमाल का था।"

सीताराम का जप कर रहे थे आर्यवीर

जूनियन सहवाग ने खुलासा किया कि मैंने लक्ष्य को भी देखा था, वो कोई नाम जप रहा था। मैं 32वें ओवर से 'सीताराम सीताराम' जप रहा था। टीम में हर किसी को विश्वास था। हर कोई एक जगह पर बैठा था और कोई भी अपनी जगह से हिल नहीं रहा था। सभी को भरोसा था कि लड़के ऐसा कर सकते हैं। आखिरकार भगवान की कृपा से मोहित ने शॉट खेला। फिर सब कुछ भारत के पक्ष में हो गया।

यह भी पढ़ें- भारत का न्‍यूजीलैंड में कैसा है टेस्‍ट रिकॉर्ड? 58 साल में केवल दो बार सीरीज जीतने में कामयाब हुई टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- 'जहां सेलेक्टर बैठा है, गेंद वहीं मारो', टीम इंडिया में वापसी के लिए सूर्यकुमार यादव ने बताया अपना 'कमबैक मंत्र'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।