'जहां सेलेक्टर बैठा है, गेंद वहीं मारो', टीम इंडिया में वापसी के लिए सूर्यकुमार यादव ने बताया अपना 'कमबैक मंत्र'
सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जगाई है। उन्होंने ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव को इस साल टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद टीम इंडिया के से ड्रॉप कर दिया गया था। वे अब भारतीय टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। सूर्या इस समय खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में मुंबई का नेतृत्व कर रहे हैं और अब खेली दो पारियों में तूफानी बल्लेबाजी की है। सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 चैंपियन बनाया और उसके बाद ही उनकी खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया।
अब पूर्व भारतीय कप्तान वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया में वापसी के लिए एमएस धोनी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के एक डायलॉग से प्रभावित हैं और उसे अपना वापसी मंत्र मान लिया है। सूर्या ने गुजरात के खिलाफ सोमवार को 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इसके बाद उन्होंने टीम में वापसी को लेकर बयान दिया।
टीम इंडिया में वापसी को लेकर बोले सूर्यकुमार यादव
गुजरात के खिलाफ कोलकाता में खेले गए मुकाबले में मुंबई को पांच विकेट से जीत दिलाने के बाद सूर्या ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "आपने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म देखी होगी। उसमें माही भाई के दोस्त ने कहा था कि सेलेक्टर जहां बैठा है, वहीं पर मारना। आज का मेरा प्लान यही था। मैं मैच जीतने के लिए लगातार रन बनाने और नंबर तीन से पांच तक हाई रिस्क, हाई रिवॉर्ड वाला गेम खेलने की कोशिश कर रहा हूं।"
पूर्व भारतीय कप्तान का ये बयान तब आया है, जब ईस्ट जोन के सेलेक्टर शिव सुंदर दास मैदान में कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी के स्टाउट्स के साथ मौजूद थे। ऐसे में सूर्या ने पारी खेलने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "ये कुछ करने या किसी भी तरह के बयान देने के बारे में नहीं है। मैं जिस तरह से हमेशा खेलता हूं, उसी को एंजॉय करना चाहता हूं। ये एंटरटेनमेंट वाला फॉर्मेट है, एकदम खुलकर खेलो।"
मैंने इसके लिए बहुत अभ्यास किया: सूर्या
36 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक दो पारियां खेली हैं और कमाल किया है। उन्होंने पहले मैच में हैदराबाज के खिलाफ 21 गेंदों पर 60 रन बनाए। इसके बाद गुजरात के खिलाफ खेलते हुए 29 गेंदों पर 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्होंने कहा, "मैं अपने छक्के को एंजॉय करता हूं, जब ग्राउंड पर सामने मारता हूं। इसके लिए मैंने बहुत अभ्यास किया है। आपने जो अभ्यास में किया है, अगर उसे ग्राउंड में करने में सफल होते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी प्रैक्टिस सफल रही।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।