विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों का न्यूजीलैंड में खौफ, हेड कोच ने बल्लेबाजों को दी चेतावनी

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:30 PM (IST)

न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बेसिन रिजर्व की परिस्थितियों और भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर सतर्कता जताई है।

रॉब वाल्टर-न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

रॉब वाल्टर-न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर को उम्मीद है कि भारत के विरुद्ध टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बेसिन रिजर्व की परिस्थितियां मैदान के पारंपरिक मिजाज के अनुरूप रहेंगी। साथ ही, वह भारत के मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर सतर्क हैं।

तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों की संभावना के बीच भारत ने दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए स्पिनर कुलदीप यादव की जगह गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप भी तेज गेंदबाज हैं।

भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण शानदार: वाल्टर

टेस्ट से पहले हुई वनडे सीरीज में कीवी बल्लेबाजों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। वाल्टर ने कहा कि न्यूजीलैंड का ध्यान अपनी तैयारियों और खेलने के तरीके पर है। भारत कहीं भी खेले, मजबूत टीम है और उसके तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पहले भी ऐसे आक्रमण का सामना कर चुकी है।

न्यूजीलैंड अपनी ताकत के अनुसार खेलेगी

उन्होंने कहा कि टीम को विपक्षी की रणनीति समझकर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। भारत के तेज गेंदबाजी विकल्पों को देखते हुए हरी (घासयुक्त) पिच न्यूजीलैंड के लिए उलटी पड़ सकती है। फिर भी वाल्टर ने कहा कि टीम घरेलू परिस्थितियों में अपनी ताकत के अनुरूप खेलेगी। स्पिनरों के लिए मददगार पिच की संभावना पर उन्होंने अनिश्चितता जताई। वाल्टर को दोनों टेस्ट में बल्ले और गेंद के बीच अच्छा संतुलन रहने की उम्मीद है। दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में होगा। उन्होंने कहा कि मौसम, बारिश और हवा का रुख वेलिंगटन की परिस्थितियों को प्रभावित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SMAT 2026: सूर्यकुमार यादव का कहर जारी, गुजरात के खिलाफ चौकों-छक्कों की बरसात कर मुंबई को दिलाई जीत

यह भी पढ़ें- जय शाह की ICC में दोबारा हुई ताजपोशी, चेयरमैन चुने जाने के बाद BCCI ने दी बधाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।