विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जय शाह की ICC में दोबारा हुई ताजपोशी, चेयरमैन चुने जाने के बाद BCCI ने दी बधाई

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:24 PM (GMT+05:30)

जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। बीसीसीआई ने उन्हें बधाई दी और ...और पढ़ें

जय शाह

जय शाह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का दोबारा से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनके दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें बधाई दी है। शाह दिसंबर, 2024 में पहली बार आईसीसी के अध्यक्ष बने थे और उनका कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा था लेकिन इससे पहले उन्हें दोबारा से आईसीसी का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

बीसीसीआई ने उनके दूसरे कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी है। बीसीसीआई की तरफ से सचिव देवजीत सैकिया, अध्यक्ष मिथुन मन्हास, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उनकी उपलब्धियों को भी गिनाया है। शाह के विमंस क्रिकेट को लेकर किए गए कार्यों की भी बीसीसीआई ने सराहना की है।

जय शाह को BCCI ने दी बधाई

शाह, जिन्होंने 2019 से 2024 तक बीसीसीआई के सचिव पद पर कार्य किया, वे अब दोबारा से आईसीसी अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इस मौके पर बीसीसीआई ने उन्हें बधाई दी है। बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में अध्यक्ष मन्हास के हवाले से कहा गया है, "जय शाह को दोबारा से निर्विरोध आईसीसी का अध्यक्ष चुने जाने के लिए बधाई। इस ग्लोबल रोल से पहले उन्होंने भारतीय क्रिकेट के हर स्तर पर अहम भूमिका निभाई। हम उनके सपोर्ट के साथ काम करते रहेंगे।"

सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, बिना किसी विरोध के दोबारा चुने जाने से बोर्ड का मजबूत समर्थन है और जय शाह ने इसे हासिल किया है। हमे खुशी है कि वे इस पद पर बने रहेंगे और बीसीसीआई की तरफ से मैं उन्हें शुभकामनाएं भेजता हूं। उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "ये भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है। आईसीसी चेयरमैन के तौर पर ये उनका दूसरा कार्यकाल है, जब क्रिकेट ओलंपिक में जा रहा है। आने वाले सालों में सब्र और ध्यान से काम करने की जरूरत होगी। मुझे यकीन है कि खेल काबिल हाथों में है। उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं।"

जय शाह ने जताई खुशी

आईसीसी का अध्यक्ष दोबारा से चुने जाने के बाद जय शाह ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "आईसीसी बोर्ड ने मुझ पर विश्वास जताया है और मैं उसके लिए आभारी हूं। जो मेरा समर्थन कर रहे हैं, मैं उनको धन्यवाद देता हूं। आईसीसी का चेयरमैन बनना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों की बात है। मैं अपने साथियों के साथ मिलकर क्रिकेट को पूरे विश्व में ले जाने के लिए प्रितबद्ध हूं।"

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बैटिंग ने बढ़ाई टेंशन, गंभीर की खरी-खरी के बाद अब रवि शास्त्री ने भी लगाई क्लास

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई की सड़कों पर दिखे प्रिंस विलियम और केट, लोकल फूड का लिया लुत्फ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।