वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बैटिंग ने बढ़ाई टेंशन, गंभीर की खरी-खरी के बाद अब रवि शास्त्री ने भी लगाई क्लास
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की बल्लेबाजी लगातार फ्लॉप रही, जिससे गौतम गंभीर ने चिंता जताई थी। ...और पढ़ें

गौतम गंभीर-रवि शास्त्री

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में लगातार टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। भारत के लिए शर्मनाक दिन चौथे वनडे में आया, जब टीम इंडिया 89 रनों पर सिमट गई। उस मैच में आउट होने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठाए थे। गंभीर का कहना था कि इस तरह की बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। चार मैचों में भारत के लिए विराट कोहली के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा सका। टीम इंडिया की बल्लेबाज लगभग हर मैच में फ्लॉप रही। हालांकि, गेंदबाजों के दम पर भारत ने सीरीज को अपने नाम किया। इसके बाद गंभीर ने बैटिंग को लेकर सवाल उठाए थे और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने उनका समर्थन किया है।
गौतम गंभीर ने उठाए थे सवाल
भारत के 89 रनों पर ऑलआउट होने के बाद गंभीर ने बल्लेबाजी को चिंता का विषय बताया था। उन्होंने कहा, "जब आप 90 रनों के आसपास ऑलआउट होते हैं, तो ये हमेशा ही चिंता की बात होती है। ये परिस्थितियां वर्ल्ड कप के लगभग बराबर हैं। ये हमारे लिए चिंता का विषय है। हां, यहां गेंदबाजों के लिए जरूर मदद मौजूद थी लेकिन आपको सिर्फ इसके लिए मानसिक ही नहीं बल्कि स्किल के हिसाब से भी तैयार रहना होगा।"
उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए रन चिंता की बात नहीं है बल्कि ये है कि जिस तरह से हम जल्दी आउट हुए वो है। मुझे उम्मीद है कि हम इसे जल्द से जल्द सही कर लेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी ऐसी गेंद नहीं है, जिसे खेला न जा सके।"
रवि शास्त्री ने गंभीर का दिया साथ
गंभीर का ये बयान भारत के 89 रनों पर सिमटने के बाद आया था। अब शास्त्री ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "वो अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सही थे। उन्होंने कहा था कि वे बहुत निराश हैं क्योंकि ये परिस्थितियां साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लगभग जैसी हैं। आपको भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आप हमेशा 300-320 स्कोर नहीं कर सकते। कुछ विकेटों पर 26-270 रन मैच विनिंग स्कोर होते हैं।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।