विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पैसों के लिए नहीं किया कुछ', उस्मान ख्वाजा ने किताब को लेकर तोड़ी चुप्पी; डेविड वॉर्नर से किया वादा दिलाया याद

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:10 PM (IST)

उस्मान ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में 2018 के बॉल टेम्परिंग विवाद पर खुलासे किए हैं, जिस पर उन्हें पैसों के ...और पढ़ें

उस्मान ख्वाजा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

उस्मान ख्वाजा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी लॉन्च की है। इस किताब में उन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर केपटाउन टेस्ट में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। उनकी किताब सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल मच गया इसके बाद कई लोगों ने ख्वाजा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पैसों के लिए इस तरह की बातें लिखी हैं।

ख्वाजा ने अपनी किताब में लिखा है कि उस समय पूरी टीम को पता था कि बॉल टेम्परिंग हो रही है जबकि सिर्फ तीन ही लोगों को इसमें सजा मिली थी। उनके खुलासे ने पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क सहित कई लोगों पर सवाल उठा दिए हैं। फिर ख्वाजा पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने किताब को बेचने और पैसे कमाने के लिए इस तरह की बातें लिखी हैं। अब इस पर ख्वाजा ने पलटवार किया है।

वॉर्नर से किया वादा निभाया

ख्वाजा ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि उन्होंने पैसों के लिए यह सब बातें नहीं लिखीं बल्कि अपने बचपन के दोस्त डेविड वॉर्नर से जो वादा किया था उसे निभाया है। इस मामले में वॉर्नर और तब ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ पर एक-एक साल का बैन लगा था। वॉर्नर पर अजीवन कप्तानी का भी बैन लगाया गया था। वहीं, सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने का बैन झेलना पड़ा था।

ख्वाजा ने कहा, "मैंने काफी पहले उनसे वादा किया था क्योंकि वह आठ साल से इसका बोझ उठा रहे थे। दो महीने पहले तक मैंने वॉर्नर को नहीं बताया था कि मेरी किताब में क्या है? इन लोगों पर जो पेनल्टी लगाई गई थी वो सही नहीं थी, वो ज्यादा थी। मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आईसीसी ने इनको सजा दे दी थी जितनी देनी थी। सजा का पैमाना आईसीसी का होना चाहिए, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इससे आगे गया था।"

'मुझे भगवान ने काफी दिया है'

ख्वाजा ने पैसे कमाने के आरोपों पर कहा कि भगवान ने उन्हें काफी कुछ दिया है और उन्हें ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। भगवान ने मुझे काफी कुछ दिया है, मुझे अब और ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है। जीवन में ज्यादा पैसा आने से मेरी जिंदगी में कुछ बदलाव नहीं आएगा। मैं उन तीन खिलाड़ियों के लिए खड़ा हुआ हूं जिनके बारे में मुझे लगता है कि उनके साथ गलत हुआ था।"

यह भी पढ़ें- डेविड वॉर्नर ने बॉल टेम्‍परिंग मामले में फोड़ा बम, बोले- 'CA ने हेजलवुड, स्‍टार्क और लियोन से क्‍यों नहीं की पूछताछ?'

यह भी पढ़ें- 'वह 100 प्रतिशत गलत है और बकवास कर रहा', सैंडपेपर गेट पर उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर भड़के पैट कमिंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।