डेविड वॉर्नर ने बॉल टेम्परिंग मामले में फोड़ा बम, बोले- 'CA ने हेजलवुड, स्टार्क और लियोन से क्यों नहीं की पूछताछ?'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने बॉल टेम्परिंग मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को आड़े हाथों लिया है। वॉर्नर ने ...और पढ़ें

डेविड वॉर्नर (Pic Credit - X)
HighLights
डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर जानकारी छुपाने का आरोप लगाया
2018 बॉल टेम्परिंग मामले में वॉर्नर ने जांच पर सवाल खड़े किए
वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपना गुस्सा जाहिर किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2018 बॉल टेम्परिंग मामले की डिटेल्स छुपाने का आरोप क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर लगाया। उन्होंने इस घटना में शासकीय ईकाई की जांच पर भी सवाल खड़े किए।
वॉर्नर ने अपने दावे से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को हिलाकर रख दिया है। वॉर्नर ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 केप टाउन टेस्ट के बाद जांच के दौरान जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन के इंटरव्यू क्यों नहीं किए? वॉर्नर ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट पर आरोप लगाए।
बता दें कि उस्मान ख्वाजा की एक किताब 'सब्र' रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने सेंडपेपर कांड के बारे में खुलासा किया कि पूरी टीम को इस घटना की जानकारी थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने हाल ही में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ख्वाजा के दावों को पूरी तरह गलत ठहराया।
वॉर्नर ने क्या पोस्ट किया
जहां तक मुझे जानकारी है, 2018 जांच में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन के इंटरव्यू क्यों नहीं लिए? अगर यह सही है तो सीए कैसे ऐसे आइडिया पर आगे बढ़ सकता है जबकि गेंदबाजों को कुछ पता नहीं। ऐसा लगता है कि वो फैसला कर चुके हैं कि किस पर आरोप लगाना है। शुरुआत में जांच हुई, लेकिन गलत बातचीत फैली कि गेंदबाजों को कोई जानकारी नहीं। यह मामले को दबाने की कोशिश लगती है।'
मामले को दोबारा खोलने का इरादा नहीं
बता दें कि बॉल टेम्परिंग कांड वापस चर्चा में आया जब ख्वाजा ने अपनी किताब का प्रमोशन करते हुई कई खुलासे किए। उस्मान ख्वाजा ने दावा किया कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पता था कि केप टाउन टेस्ट के दौरान गेंद पर सेंडपेपर का उपयोग किया जा रहा है।
पैट कमिंस ने शुक्रवार को इन दावों को खारिज किया जबकि सीए पहले ही कह चुका है कि इस घटना की जांच दोबारा शुरू करने का कोई इरादा नहीं है।
वॉर्नर ने कमिंस के बयान पर जवाबी हमला बोला और कहा, 'कप्तान ने आज उस्मान ख्वाजा को फंसा दिया।' याद हो कि सेंडपेपर मामले में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा था। कैमरून बेनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए निलंबित किया गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।