विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में दिखाएंगे जलवा, मुंबई के लिए अगला रणजी मैच नहीं खेलेंगे शार्दुल ठाकुर

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:54 AM (IST)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा दिसंबर में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे, वे ...और पढ़ें

विजय हजारे ट्राफी में खेलेंगे रोहित शर्मा

विजय हजारे ट्राफी में खेलेंगे रोहित शर्मा


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को सूचित किया है कि वह दिसंबर में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, रोहित श्रीलंका के विरुद्ध घरेलू मैदान पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद टीम से जुड़ेंगे। यह सीरीज 13 से 19 दिसंबर तक खेली जाएगी। इसके मुकाबले दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में आयोजित होंगे।

ऐसा है शेड्यूल

सीरीज का पहला मैच विजय हजारे ट्रॉफी के शुरू होने से एक दिन पहले खेला जाएगा। एमसीए के एक सूत्र ने कहा कि रोहित ने हमें सूचित किया है कि वह विजय हजारे ट्राफी में मुंबई के लिए खेलेंगे। उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद अपनी उपलब्धता पर विचार करने के लिए कहा है। वह टूर्नामेंट के कितने मैचों में खेलेंगे, इसकी जानकारी बाद में देंगे।

ठाकुर नहीं खेलेंगे अगला मैच

वहीं, हरफनमौला शार्दुल ठाकुर रेलवे के विरुद्ध दो नवंबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी के मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मुकाबले के लिए 42 बार की चैंपियन मुंबई ने 16 सदस्यीय टीम बरकरार रखी है। रेलवे अपना घरेलू मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेलेगी।

मुंबई के पूर्व कप्तान ठाकुर को आयुष म्हात्रे के रिटर्न शॉट पर हाथ में चोट लगी थी जिससे वह रणजी ट्रॉफी के पहले चार दौर के मुकाबलों से बाहर रहेंगे। मुंबई लगातार तीन मैच बोनस अंक के साथ जीतकर ग्रुप डी में शीर्ष पर है।

मुंबई टीम : सिद्धेश लाड (कप्तान), आकाश आनंद, अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, हार्दिक तामोर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तारमाले।

यह भी पढ़ें- नेट्स में इस गेंदबाज के सामने कांप गए विराट कोहली, बुरी तरह हुए परेशान; फिर किया महान बल्लेबाजों वाला काम

यह भी पढ़ें- IPL 2027: रोहित शर्मा दोबारा बनेंगे मुंबई इंडियंस के कैप्टन, इस बल्लेबाज को मिलेगी उपकप्तानी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।